फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fake sports goods company busted in Meerut, son of retired inspector arrested

मेरठ में ब्रांडेड कंपनी की नकली खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 07:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2020 07:08 AM IST
सार

  • - आरोपी गिरफ्तार, करीब चार लाख की कीमत का सामान बरामद
  • - ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा 

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ शहर के स्पोर्ट्स मार्केट में नकली खेल सामग्री बनाने वालों का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक और फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। मामले में यूपी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। फर्जीवाड़े में एक और बड़ा नाम सामने आया है, जिसकी जांच में टीम जुटी है। करीब चार लाख रुपये कीमत की कॉस्को, निविया कंपनी की फुटबॉल/वालीबॉल और योनेक्स के बैडमिंटन रैकेट बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया उनकी टीम को दो साल पहले इस फर्जीवाड़े की भनक लगी थी। इंडिया मार्ट से मिली जानकारी के जरिए इनकी सही लोकेशन पता करने के बाद टीम ने चार दिन पहले ट्रांसपोर्ट नगर में डेरा डाला।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक संदिग्ध स्कूटी सवार टीम को दिखा। यह एक ई रिक्शा में सामान लादकर ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर जा रहा था। टीम ने उसे रोककर ई-रिक्शा में रखे सामान की जांच की तो उसमें निविया, कॉस्को कंपनी की फुटबॉल व वॉलीबॉल और योनेक्स कंपनी के नकली बैडमिंटन रैकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2020: मेरठ में बढ़ी खिलाड़ियों की हलचल, सुरेश रैना और ऋषभ पंत ने एसजी से खरीदे बैट

टीपी नगर पुलिस की मदद से संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ईशान कनौजिया निवासी प्रभात नगर बताया। उसके मोबाइल की जांच करने पर काफी मोबाइल नंबर ऐसे हाथ मिले हैं, जहां यह नकली माल की सप्लाई करता आया है।  

बड़ा नेटवर्क होने की संभावना 
निदेशक धीरेंद्र सिंह ने एक बड़े नेटवर्क को तलाशने का दावा किया है। उन्होंने बताया वर्ष 2019 में चेन्नई के एक मॉल में बड़ा क्रिकेट बैट बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पार्टनरशिप इस फर्जीवाड़े में सामने आई है। वह मेरठ का ही निवासी है। 

 
कंपनी की सूचना पर कार्रवाई की गई। माल जब्त कर कंपनी के निदेशक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed