फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fake ifs officer case: Zoya Khans charge her father of torture herself in Meerut

फर्जी आईएफएस प्रकरण: खुद पर टॉर्चर का आरोप लगते ही रो पड़े जोया खान के पिता, रह चुकी है टॉपर 

Wed, 10 Apr 2019 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
fake ifs officer case: Zoya Khans charge her father of torture herself in Meerut
फर्जी आईएफएस जोया खान के बारे में जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान व उसके पति हर्ष प्रताप सिंह से बरामद मोबाइल, लैपटॉप की जांच 16 अप्रैल को होगी। पुलिस की अर्जी पर अदालत ने जोया और हर्ष के पेश होने के बाद जांच की अनुमति दे दी है। एटीएस अधिकारी दोनों के मोबाइल-लैपटॉप का डाटा लेकर जांच करेंगे। 

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि गौड़ सिटी सोसायटी से गिरफ्तार फर्जी आईएफएस जोया खान व उसके पति हर्ष प्रताप सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में पुलिस की अर्जी पर सुनवाई हुई और दोनों से बरामद मोबाइल व लैपटॉप की जांच की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन


16 अप्रैल को एटीएस के अधिकारी आरोपियों की मौजूदगी में अदालत में उपस्थित होंगे। पुलिस भी मौजूद रहेगी। मोबाइल और लैपटॉप से डाटा लेने के बाद उनसे किए गए मेल और अन्य क्रियाकलापों की गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉर्चर का आरोप लगाने पर रो पड़े डॉ. खान  
नोएडा पुलिस के मुताबिक जोया ने अपने पिता डॉ. अयूब खान पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जोया और डॉ. खान को आमने सामने बैठाया। टॉर्चर का आरोप लगने पर डॉ. खान की आंखें नम हो गईं। 

डॉ. खान का कहना है कि जोया बहुत होशियार थी। मैंने जोया को कामयाब युवक से शादी करने और पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए कहा। कभी पैसा या कोई और बात कहीं हो तो बताए। पिता की यह बात बेटी को टॉर्चर लगती है तो इसके लिए माफी मांगता हूं। सन 2007 से पिता और पुत्री में अनबन रहती थी। डॉ. खान ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने और कामयाब बनाने का सपना था।

टॉपर रही थी जोया
डॉ. खान के अनुसार मेरठ के सोफिया स्कूल से पढ़ाई के बाद जोया दिल्ली में स्नातक में टॉपर रही थी। जोया सन 2007 में सिविल सर्विस की तैयारी में जुटी थी। दो बार टेस्ट दिए। लेकिन नंबर नहीं आया। 2013 में जोया ने अपनी मां को हर्ष प्रताप सिंह का नाम बताया जिससे उसने शादी करने की बात कहीं थी। 

डॉ. खान ने हर्ष प्रताप व उसके परिवार से मुलाकात कराने को कहा था। लेकिन जोया ने मुलाकात नहीं कराई। जोया कभी-कभी मेरठ आती थी। लेकिन वह पिता से बहुत कम मिली। जोया को उसकी मां ज्यादा प्यार करती है। मां को जोया के कारनामों की जानकारी हो सकती है। 

जोया खामोश है...
डॉ. खान के अनुसार जोया खान आईएफएस बनकर पुलिस अधिकारियों से एस्कॉर्ट लेती थी, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मैं कभी हर्ष प्रताप से भी नहीं मिला। नोएडा पुलिस हर्ष प्रताप को मेरे घर पर पांच दिन पहले रात में लाई थी। पूछा था कि इसको पहचानते हो। जिस पर मैंने मना कर दिया था।

पुलिस ने बताया था कि यही हर्ष प्रताप सिंह है, जो जोया का पति है। बेटी ने गलत काम किया है। लेकिन उसकी जमानत तो मुझे ही करानी होगी। गिरफ्तारी के बाद से जोया खामोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed