फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake IAS arrested by Meerut crime branch after fake IFS Zoya khan

यूपी: फर्जी आईएफएस के बाद फर्जी आईएएस गिरफ्तार, कई दिन से करा रहा था अपना झूठा स्वागत

Sun, 14 Apr 2019 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हापुड़ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2019 04:05 PM IST
सार

  • हापुड़ का असगरपुरा निवासी सिद्धार्थ गौतम कई दिनों से करा रहा था अपना स्वागत
  • रेलवे में नौकरी कर रहे असली आईएएस अफसर की शिकायत पर हुई कार्रवाई
  • पिछले दिनों नोएडा से हो चुकी फर्जी आईएफएस जोया खान की गिरफ्तारी

विज्ञापन
Fake IAS arrested by Meerut crime branch after fake IFS Zoya khan
फर्जी आईएएस ने अखबार में भी दी चयनित होने की खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान की गिरफ्तारी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि मेरठ पुलिस ने अब फर्जी आईएएस अधिकारी को धर दबोचा है। फर्जी आईएएस बनकर जगह-जगह स्वागत करा रहे हापुड़ के सिद्धार्थ गौतम को मेरठ की क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। रेलवे में नौकरी कर रहे चयनित अफसर की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2018 का परिणाम छह अप्रैल को घोषित किया था। 538 वीं रैंक सिद्धार्थ गौतम के नाम थी। सिद्धार्थ गौतम पुत्र महेश गौतम अलीगढ़ के मूल निवासी हैं और फिलहाल लखनऊ की ओमेक सिटी में रह रहे हैं। वह रेलवे में क्लास वन ऑफिसर हैं।
विज्ञापन


इधर, हापुड़ के असगरपुरा निवासी सिद्धार्थ गौतम पुत्र अशोक कुमार ने फर्जीवाड़ा करते हुए 538 वीं रैंक पर अपना दावा कर खुद को आईएएस में चयनित होना बताकर अपने घर और आसपास में अपना स्वागत कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभिन्न समाचार पत्रों में छपी स्वागत की खबरों के जरिये लखनऊ के आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ गौतम को इस धोखेबाज की जानकारी हुई। सिद्धार्थ गौतम ने पूरे मामले में मेरठ पुलिस के अफसरों को अपने सारे दस्तावेज भेजकर फर्जी आईएएस के कारनामों की जानकारी दी। एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश पर एसपी क्राइम ने जांच की तो पूरा मामला फर्जी पाया गया।

एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने बताया कि फर्जी आईएएस सिद्धार्थ गौतम पुत्र अशोक कुमार निवासी हापुड़ को शनिवार को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। उससे फर्जी प्रवेश पत्र सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूरे मामले में आरोपी से पूछताछ और दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है।

एसपी को भेजा फर्जी प्रवेश पत्र
असली अभ्यर्थी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आईजी मेरठ से भी शिकायत की थी। जिसके बाद एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक यह मामला खुद देख रहे थे। शनिवार को एसपी क्राइम ने हापुड़ निवासी सिद्धार्थ को फोन करके कहा कि यह काम ठीक नहीं है। लेकिन फर्जी अभ्यर्थी ने अपना फर्जी प्रवेशपत्र भी एसपी क्राइम को भेज दिया।

एसपी क्राइम ने प्रवेशपत्र की जांच कराने के बाद इस अभ्यर्थी को गिरफ्तार करा दिया। रात में हापुड़ निवासी अभ्यर्थी के पिता की हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे हापुड़ में अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जमानत पर छोड़ दिया।

जोया के बाद दूसरी गिरफ्तारी
मेरठ निवासी जोया खान भी फर्जी आईएफएस बनकर लगातार अधिकारियों पर रौब गालिब कर रही थी। दस दिन पहले बुधवार को उसे नोएडा से पति के साथ गिरफ्तार किया था। वह नीली बत्ती बताकर चलती थी। जिसकी कई जांच एजेंसी जांच कर रही है। अब यह फर्जी आईएएस गिरफ्तार हुआ है।

असली होने का दावा किया
फर्जी आईएएस को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फोटो छपवाकर असली अभ्यर्थी होने का दावा कर प्रचार किया गया। ठगी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। आरोपी के पिता की हालत बिगड़ने की जानकारी मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को देर रात जमानत पर छोड़ दिया गया। -नितिन तिवारी, एसएसपी 

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed