फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake electric wire worth Rs 5 lakh seized

Meerut News: पांच लाख का बिजली का नकली तार जब्त

Sat, 01 Nov 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fake electric wire worth Rs 5 lakh seized
मेरठ। परतापुर पुलिस ने शुक्रवार को तिराहे के पास से बिजली के तार (वायर) एक गाड़ी को जब्त किया है। उसमें क्राॅम्पटन, पॉलीकेब, गोल्ड मेडल और वी गार्ड कंपनियों के पांच लाख रुपये के नकली तार बरामद हुए है। जबकि कंपनियों के असली माल की कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं, कंपनी की ओर से शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कई कंपनियों के लिए कानूनी सलाहकार फील्ड मैनेजर ललित कुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कंपनियों के नाम पर नकली तार बनाने का काम किया जा रहा है। यह नकली कंपनी दिल्ली और गाजियाबाद में काम कर रही है। जबकि उनकी सप्लाई मेरठ, मुज्जफरनगर, बागपत, बुलंदशहर और उत्तराखंड में सप्लाई कर रहे है। शुक्रवार को सूचना के आधार पर परतापुर की ओर से आ रहे एक व्यावसायिक वाहन को रोका गया। जांच की गई तो उसमें लगभग पांच लाख रुपये के नकली तार बरामद हुए। जबकि बाजार में असली कंपनी के माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed