फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake cosmetic items caught in Railway Road area

रेलवे रोड क्षेत्र में पकड़ा कॉस्मेटिक का नकली सामान

Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fake cosmetic items caught in Railway Road area
मेरठ। रेलवे रोड पुलिस ने सोमवार शाम दो दुकानों पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचा जा रहा कॉस्मेटिक का नकली सामान पकड़ा। दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने रेलवे रोड थाने में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ दुकानों पर उनकी कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कुछ दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों पर नकली सामान मिला। पुलिस दुकानदार आकिब और आसिम को थाने ले आई और पूछताछ में जुट गई। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


----
वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी में युवक को तमंचे की बट से सरेराह बुरी तरह पीटने के मामले में दो आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग युवक को बुरी तरह पीटते दिख रहे थे। जमीन पर गिराकर भी उस पर लात-घूंसे बरसा रहे थे। एक युवक तमंचा निकालकर बट से युवक पर हमला कर रहा था। गाली-गलौज करते हुए वह तमंचा भी लहरा रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्यामनगर निवासी फरमान और गुलजार के रुप में हुई। उनके साथियों की पहचान अभी नहीं हुई। पीड़ित फिरोज है और ब्रह्मपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित ने शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed