फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake boxed globs busted, two arrested

नकली बॉक्सिंग ग्लब्स बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fake boxed globs busted, two arrested
नकली बॉक्सिंग ग्लब्स बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। महानगर नकली खेल उपकरणों की मंडी बनता जा रहा है। मंगलवार को ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने ब्रांडेड कंपनी के नकली बॉक्सिंग ग्लब्स बनाने का भंडाफोड़ किया है। पूरी कार्रवाई के दौरान टीम को 80 जोड़ी बॉक्सिंग ग्लब्स, नकली बिल बुक जिस पर फर्जी जीएसटी नंबर के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार शाम को दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। युवकों के पास मौजूद माल की तलाशी ली गई तो वह ब्रांडेड कंपनी यूएसआई यूनिवर्सल कंपनी के डुप्लीकेट बॉक्सिंग ग्लब्स थे। दोनों ने अपने नाम प्रतीश वाधवा पुत्र धर्मवीर वाधवा निवासी घोसी मोहल्ला थाना लालकुर्ती और शानू पुत्र मोहम्मद चांद निवासी जामुन मोहल्ला लालकुर्ती बताया। कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिलबुक शानू स्पोर्ट्स फर्म के नाम की थी।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग को भी लगा रहे चूना
बाजार में असली बॉक्सिंग ग्लव्स की कीमत 3200 रुपये है, जिसे यह 700 से 800 रुपये में बेचते आ रहे थे। बिल बुक में पुराना रिकॉर्ड भी मिला है। जिसके अनुसार यह पूरी किट बेहद सस्ते दाम पर बेचकर न केवल कंपनी बल्कि जीएसटी विभाग को भी राजस्व का चूना लगाते आ रहे हैं। दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी माह में उनकी टीम ने लालकुर्ती स्थित हैट्रिक स्पोर्ट्स पर छापा मारा था। उस दौरान कुछ फर्म के नाम सामने आए थे। तभी से निगरानी चल रही थी। उन्होंने बताया कि यह लोग जालंधर की एक कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट भी तैयार कर ऑनलाइन बेच रहे थे। प्रतीश वाधवा के मोबाइल फोन से उस कंपनी के संचालक का व्हाट्सएप मैसेज भी मिला है, जिसमें वह इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed