फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Faith did not waver even in the drizzling rain.

Meerut News: रिमझिम बारिश में भी नहीं डगमगाई आस्था

Thu, 06 Aug 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Faith did not waver even in the drizzling rain.
सरधना। चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ लेकर गुजरते ​शिवभक्त। संवाद
- छालों भरे पैरों से शिवधाम की ओर बढ़ते रहे कांवड़िये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सावन की रिमझिम फुहारों के बीच शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। बारिश, फिसलन, भीगे कपड़े और पैरों में पड़े छालों के बावजूद कांवड़ियों के कदम नहीं रुके। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। सलावा, सरधना, नानू, अटेरना, भलसोना और पूठखास पुल तक पूरी गंगनहर पटरी भगवामय नजर आ रही है।
हर ओर शिव भजनों, डीजे पर बज रहे हरियाणवी और भोजपुरी भक्ति गीतों तथा भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय बना हुआ है। लोग इन कांवड़ के साथ फोटो और सेल्फी लेते भी दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के भोजन, विश्राम, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मासूम में भी दिखी शिवभक्ति की शक्ति
कांवड़ यात्रा में युवाओं और बुजुर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हैं। यमन, शिवम, रश्मिता, वंश और अमन जैसे कई मासूम श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा को भगवान शिव का आशीर्वाद मानकर पूरी श्रद्धा से तय कर रहे हैं। अलवर, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए ये श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव और शहरों के शिवालयों में जलाभिषेक करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय
हरियाणा के जनपद झज्जर निवासी हर्षित पाल ने बताया कि वह पहली बार कांवड़ लेकर आए हैं। साथियों के साथ भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरी यात्रा संपन्न होगी। राजेश्वर सिंह और सुखराम गुर्जर ने बताया कि वह दूसरी बार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। 11 सदस्यों की टोली लगभग 14 दिन में यात्रा पूरी करेगी। उनका कहना है कि यदि मन में अटूट श्रद्धा हो तो 300 किलोमीटर की दूरी का एहसास भी नहीं होता। रास्ते में विश्राम करते हुए भगवान भोलेनाथ और मां गंगा की कृपा से पूरी यात्रा सहज हो जाती है।

सरधना। चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त। संवाद

सरधना। चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed