सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी व लंबी कूद का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डीएम चौहान ने किया। गुडविन इंटर कॉलेज में सोमवार को हुई प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में फैसल ने पहला, दानिश ने दूसरा व आरिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अक्शा ने पहला, शाहीन ने दूसरा व सादिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में समीर ने पहला, फैसल ने दूसरा व दानिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में फैसल की टीम ने समीर की टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, 200 मीटर दौड़ में नौमान ने पहला, सुहेल ने दूसरा व रिहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर डीएम चौहान ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल हमें वास्तविक जीवन में भी सकारात्मक प्रतिस्पर्धा करने की शक्ति प्रदान करते हैं। इस दौरान सूरज कुमार, राकेश कुमार, हमजा चौहान, सलीम चौधरी, भारत भूषण, आसिफ अली, हैदर चौहान, अशजद फानी मौजूद रहे।