{"_id":"6aa7ff43ea3c1f95460984c6","slug":"fair-at-gogamedi-dham-begins-with-flag-hoisting-at-arnavali-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113591-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अरनावली में ध्वजारोहण के साथ गोगामेड़ी धाम में मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अरनावली में ध्वजारोहण के साथ गोगामेड़ी धाम में मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। अरनावली स्थित गोगामेड़ी धाम में दो दिवसीय गुरु गोरखनाथ-जाहरवीर मेले का सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभारंभ हुआ। प्राचीन समाधि ओमश्री जाहरवीर गुरु गोरखनाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले की पूर्व संध्या पर शिव मंदिर और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद डेरू और ढोलकी की थाप के बीच बाबा जाहरवीर गुरु गोरखनाथ की छड़ी का पूजन कर उसे मंदिर में स्थापित किया गया।
मंदिर के शिखर पर ट्रस्ट अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने परमधाम न्यास वलीदपुर और हिंद किसान मजदूर समिति के पदाधिकारियों और अनुयायियों के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। श्रद्धालुओं ने बाबा जाहरवीर और गुरु गोरखनाथ के जयकारे लगाए। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
ट्रस्ट के सचिव विशेष कुमार ने बताया कि मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंगलवार यानि आज शाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह होगा। 16 सितंबर को श्रद्धालु बाबा जाहरवीर गुरु गोरखनाथ मंदिर में भेली का प्रसाद चढ़ाएंगे। मेले के अंतिम दिन शाम पांच से रात आठ बजे तक दंगल-कुश्ती होगी। इसमें विभिन्न स्थानों से पहलवान भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को ट्रस्ट की ओर से प्रतीक चिह्न, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में त्रिलोकचंद, योगेश कुमार तोमर, सचिन शर्मा, विपिन कुमार और दिलबर शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --