फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory manufacturing duplicate SG cricket gloves raided, owner arrested

Meerut News: एसजी के डुप्लीकेट क्रिकेट दस्ताने बनाने वाले फैक्टरी पर छापा, मालिक गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Factory manufacturing duplicate SG cricket gloves raided, owner arrested
4.80 लाख की कीमत के 800 दस्ताने बरामद, सात साल से बेच रहे डुप्लीकेट माल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने मोहकमपुर के विकास स्पोर्ट्स की फैक्टरी में छापा मारकर भारी मात्रा में एसजी क्रिकेट ब्रांड के डुप्लीकेट क्रिकेट दस्ताने और लेबल जब्त किए हैं। पुलिस ने विकास स्पोर्ट्स के मालिक अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत करीब 4.80 लाख रुपये बताई गई है। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम के साथ पुलिस ने कार्रवाई कर डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से करीब 800 दस्ताने और 1600 लेबल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि विकास स्पोर्ट्स करीब सात साल से अलग-अलग राज्यों में एसजी ब्रांड के डुप्लीकेट क्रिकेट दस्ताने बेच रहा था। एसजी का दस्ताना 1400 रुपये का है और ये डुप्लीकेट दस्ताने 600 रुपये में बेचते थे। टीम करीब दो महीने से विकास स्पोर्ट्स की जांच कर रही थी। तमाम सबूत हासिल करने के बाद शनिवार को पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में टीपीनगर थाने में दो अभियोग पंजीकृत किए गए है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed