{"_id":"6607018282a5541b88095f25","slug":"factory-caught-five-pistols-three-revolvers-14-pistols-recovered-meerut-news-c-29-1-smrt1037-119588-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुजफ्फरनगर - फैक्टरी पकड़ी, पांच पिस्टल, तीन रिवाल्वर, 14 तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुजफ्फरनगर - फैक्टरी पकड़ी, पांच पिस्टल, तीन रिवाल्वर, 14 तमंचे बरामद
Fri, 29 Mar 2024 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने मिमलाना रोड स्थित मकान में मारा छापा, चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचे बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। तमंचे बनाने वाला यह गिरोह पिस्टल व रिवाल्वर बेचने का भी धंधा करता था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच पिस्टल, तीन रिवाल्वर, 14 तमंचे व अधबने तमंचे तथा तमंचे बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना रोड पर स्थित खाली पड़े यादराम के मकान में छापा मारा। वहां तमंचे बनाने की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने मौके से जावेद पुत्र फैज मोहम्मद निवासी खालापार, शमशाद पुत्र नत्थू निवासी दक्षिण खालापार, दानिश पुत्र ताहिर सिद्दीकी निवासी किदवई नगर और तसलीम पुत्र शमीम अहमद निवासी दतियाना गांव थाना छपार को गिरफ्तार किया। जबकि उनका साथी वसीम निवासी खालापार फरार हो गया।
मौके से पांच पिस्टल, तीन रिवाल्वर, 14 तमंचे कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान हथियारों की मांग बढ़ जाती है। इसलिए वह हथियार बनाकर स्टाॅक कर रहे थे। जावेद और दानिश हथियार खरीदने के लिए ग्राहक लाते हैं। मौके से भागा वसीम कहीं से पिस्टल खरीद कर लाता था। शमशाद व तसलीम तमंचे बनाते व मरम्मत करते थे। यह लोग चुनावी प्रक्रिया में डिमांड के आधार पर हथियारों को बेचने का इरादा रखते थे।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिंदल, शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह मौजूद रहे। गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार का इनाम दिया है।