फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factories will have to be converted to PNG, ban on new constructions

मेरठ में भी तीसरी स्टेज लागू,प्रतिबंधित फयूल पर रोक

Thu, 03 Nov 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Factories will have to be converted to PNG, ban on new constructions
पीएनजी में बदलनी ही होंगी फैक्टरियां, नए निमार्णों पर रोक
विज्ञापन

मोदीपुरम। एनसीआर की बिगड़ती हवा पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने चिंता जताते हुए पाबंदियां सख्त कर दी हैं। आयोग ने समीक्षा करते हुए मेरठ में भी ग्रेप की तीसरी स्टेज लागू करते हुए नए निर्माणों पर रोक लगा दी है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष ने बुधवार को दिल्ली में मेरठ के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार, नगर निगम, एनएचएआई,एनसीआरटीसी के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर के प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मेरठ में भी ग्रेप की स्टेज तीन लागू कर दी गई है। नए निर्माणों पर रोक लगाई गई है। पुराने निर्माण तोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इंडस्ट्री में प्रतिबिंधित ईंधन जलता मिला तो कार्रवाई की जाएगी। जल्द से जल्द इंडस्ट्री को पीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्र के लिए जो टीमेें बनाई गई है, वह नियमित रुप से निरीक्षण कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

रैपिड रेल जैसे बड़े प्रोजेक्ट का कार्य चलता रहेगा
मोदीपुरम। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि पहले से स्वीकृत बड़े प्रोजेक्ट का कार्य चलता रहेगा। रैपिड रेल जैसे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही कंपनी को पानी का छिड़काव करना होगा। जरूरी जगहों पर नेट लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं स्टेज-3 के मायने
201 से 300 के बीच एक्यूआई को तो स्टेज वन कहा जाता है।
301 से 400 तक हो तो स्टेज-2 होती है।
400 से 450 एक्यूआई में स्टेज-3 होती है।
450 से ऊपर स्टेज-4 होती है। इसमें हवा सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो जाती है।
पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित, बेगमपुल की हवा भी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। हवा की गुणवत्ता बुधवार को पल्लवपुरम मे सबसे ज्यादा खराब रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रिकार्ड किया गया। शहर का औसत एक्यूआई 186 रहा।
जयभीमनगर में एक्यूआई 167, गंगानगर में 184 और बेगमपुल पर 198 दर्ज किया गया। वहीं मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे चल रहा है।

उद्यमियों को प्रदूषण और सीएक्यूएम के बारे में दी जानकारी
मेरठ। मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में प्रदूषण और सीएक्यूएम के नियमों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। सीएक्यूएम से ऋषभ श्रीवास्तव और क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रदूषण और सीएक्यूएम को लेकर फैले भ्रम को दूर किया। उद्यमियों को व्हाइट, रेड, ओरेंज और येलो जोन की जानकारी दी। आईआईए अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल, एएन मल्होत्रा, राजीव अग्रवाल, अशोक मल्होत्रा, अनुराग अग्रवाल, संजीव मित्तल, पुनित आनंद, गिरीश मोहन गुप्ता, बीएम सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed