फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Face to face: Atul Pradhan fast continues over Nutima controversy, IMA doctor says we are not afraid of goons

आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं

Wed, 06 Dec 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

न्यूटिमा अस्पताल विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के सरधना से विधायक अतुल प्रधान और आईएमए चिकित्सक आमने-सामने हैं। एक तरफ सपा विधायक कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं तो वहीं चिकित्सक मेडा की न्यूटिमा अस्पताल पर कार्रवाई को लेकर विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन
Face to face: Atul Pradhan fast continues over Nutima controversy, IMA doctor says we are not afraid of goons
अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ कलक्ट्रेट में तीसरे दिन बुधवार को भी सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण-अनशन जारी है। न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में गरीबों से लूट होने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं मेडा की सीलिंग के विरोध में मंगलवार को जहां चिकित्सकों का न्यूटिमा अस्पताल में जमावड़ा रहा। इस दौरान चिकित्सकों के निशाने पर विधायक अतुल प्रधान रहे। आईएमए जिंदाबाद और विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। चिकित्सों ने कहा कि हमें गुंडों का  भय नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को अतुल प्रधान ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं के दबाव में न्यूटिमा हॉस्पिटल की सीलिंग की कार्रवाई 15 दिन टाल दी। इसके बाद कलक्ट्रेट में अनशन स्थल पर समर्थक और भड़क गए। विधायक अतुल प्रधाने ने पूछा कि यह छूट क्यों दी गई। कब तक खैर मनाओगे, मैं तो अमरण-अनशन पर बैठा रहूंगा। पत्नी सीमा प्रधान गांव-गांव पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। यह लड़ाई गरीबों की है, जिसमें मैं आहुति देने का काम कर रहा हूं।
विज्ञापन


अनशन के दूसरे दिन मवाना, फलावदा और सरधना से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलक्ट्रेट पहुंचे। यू-ट्यबर पूनम पंडित, आप, रालोद और किसान संगठन के पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंचे। एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी पीयूष सिंह ने अतुल प्रधान से वार्ता की, जो विफल रही। सपा कार्यकर्ता निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ नारे लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल प्रधान का कहना था कि लूट करने वाले डॉक्टरों की पैरवी में भाजपा नेता लगे हैं। चुनाव में इन्हीं डॉक्टरों से चंदा भी भाजपा नेता ही लेते हैं। गरीबों की जेब पर डाका डालने वाले डॉक्टरों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। आज तीसरे दिन भी अनशन जारी है।

मेडा की सीलिंग के विरोध में मंगलवार सुबह से ही चिकित्सकों का न्यूटिमा अस्पताल में जमावड़ा रहा। इस दौरान चिकित्सकों के निशाने पर विधायक अतुल प्रधान रहे। आईएमए जिंदाबाद और विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

न्यूटिमा के प्रबंधकों में से एक डॉ. विश्वजीत बैंबी ने कहा कि डॉक्टरों को लुटेरा, चोर-डकैत कहने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हमें गुंडों का भय नहीं है, जो चरित्रवान होता है उसे छेड़ना नहीं चाहिए वरना ऐसे ही लोग एकजुट होते हैं। ये योगीराज है, जो हम खुलकर अपनी बात कह पा रहे हैं। वह अपने लिए सही आवाज उठा रहे हैं।

सपा के उन जनप्रतिनिधियों का आभार जो अतुल प्रधान के पक्ष में नहीं आए और मौन रहकर हमें समर्थन दिया। उन्होंने रालोद, कांग्रेस का भी आभार जताया जिन्होंने अतुल का समर्थन नहीं किया। न्यूटिमा के डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा कि शहर को हेट सिटी बनाया जा रहा है। डॉक्टर लुटेरे के पोस्टर, बैनर आखिर क्यों जिला प्रशासन ने लगने दिए। 

उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमेशा मरीज का भला चाहता है। अतुल प्रधान होश में आओ, आईएमए जिंदाबाद के लगे नारे। उन्होंने कहा कि 750 लोगों को रोजगार मिल रहा है। ये भीड़ बुलाई नहीं गई ,खुद अस्पताल स्टाफ और उनके परिजन आए हैं।  

मरीज बोले- जब न्यूटिमा अस्पताल  बन रहा था, तब एमडीए कहां था 
इस दौरान कुछ मरीज भी बोले कि जब न्यूटिमा अस्पताल बन रहा था तब आखिर एमडीए ने कुछ क्यों नहीं किया, क्या अफसर तब सो रहे थे। एमडीए तब कहां था। कुछ मरीजों ने इलाज में छूट दिए जाने और अच्छे इलाज की बात भी बताई।

अस्पताल ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र के बावजूद दाखिल नहीं किया नक्शा
मानकों को ताक पर रखकर चल रहे न्यूटिमा अस्पताल के बेसमेंट में मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई टलने के बाद चिकित्सकों ने हर्ष जताते हुए एक-दूसरे का आभार जताया। मेडा की ओर से प्रकरण में पूरी रिपोर्ट शासन को देर शाम भेज दी गई।

इसमें बताया गया कि न्यूटिमा अस्पताल की ओर से हाइकोर्ट में शपथ-पत्र दिया गया कि वह शमन के लिए मेडा में नक्शा दाखिल करेंगे, मगर कोई नक्शा दाखिल नहीं किया गया। इसके तहत उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका संख्या 1565/2021 की सुनवाई के दौरान डाॅ. संदीप कुमार गर्ग द्वारा न्यायालय के समक्ष शपथ 21 अक्तूबर 2021 दायर कर न्यूटिमा अस्पताल का शमन मानचित्र प्राधिकरण में प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन मंगलवार तक कोई भी शमन मानचित्र प्राधिकरण में प्रस्तुत नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed