{"_id":"6251e5c4d2c3a370ae1694a3","slug":"eyewitnesses-in-gaushala-operator-murder-casecharan-singh-and-haroon-also-under-suspicion-city-news-mrt58389140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला संचालक हत्याकांड में चश्मदीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला संचालक हत्याकांड में चश्मदीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला संचालक हत्याकांड में चश्मदीद
चरण सिंह और हारून भी शक के दायरे में
मेरठ। गोशाला संचालक नेत्रपाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। चश्मदीद चरण सिंह और हारून भी शक के दायरे में आ गए हैं। इस घटना की जांच करने के लिए शनिवार को एसओजी और सर्विलांस की टीम फिर से घटनास्थल पांचली बुजुर्ग गांव में पहुंचीं। यहां से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
पांचली बुजुर्ग में बुधवार रात गोशाला में सो रहे संचालक नेत्रपाल, उसके भाई चरण सिंह और उसके साथी हारून पर डकैती के बाद हमला किया गया था। इसमें नेत्रपाल की मौत हो गई थी, जबकि हारून गंभीर रुप से घायल हो गए थे। वहीं, चरण सिंह बदमाशों के चुंगल से छूटकर भाग निकले थे। हत्या के इन दोनों चश्मदीदों की कहानी ने हत्याकांड की गुत्थी उलझा दी है। चश्मदीद अलग-अलग लोगों द्वारा हत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच में अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिला है।
पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को शुक्रवार को थाने से छोड़ दिया था। शनिवार एसओजी और सर्विलांस की टीम जांच करने के लिए पांचली बुजुर्ग गांव में पहुंची। दोबारा से पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने गांव के दो संदिग्ध लोग को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि नेत्रपाल की हत्या के मामले में पुलिस गहनता से जांच करने में लगी है। चश्मदीद दोनों लोगों से पुलिस दोबारा से जानकारी लेगी और असली आरोपियों के बारे में जानने का प्रयास करेगी।