फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eyes became moist for the peace of the souls of ancestors

Meerut News: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आंखें हुई नम

Sun, 02 Nov 2025 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Eyes became moist for the peace of the souls of ancestors
सरधना। ऑल सोल्स डे पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान गमजदा बैठी महिला। संवाद
दुनिया से जा चुके लोगों की कब्रों पर फूलमाला चढ़ाकर व मोमबत्ती आदि जलाकर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया आत्माओं का दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ईसाई समुदाय ने रविवार को श्रद्धा के साथ ऑल सोल्स डे (आत्माओं का दिन) मनाया। नगर के लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में काफी संख्या में मसीह समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूलमाला चढ़ाकर व मोमबत्ती आदि जलाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कैथोलिक कब्रिस्तान में मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कब्र पर फूल माला चढ़ाकर मोमबत्ती जलाई। फादर वेलेरियन पिंटो ने सामूहिक प्रार्थना कराई। फादर ने आत्मा की शुद्धिकरण के लिए विशेष प्रार्थना की और अनंत जीवन प्राप्ति की कामना की। नवीना महोत्सव के दूसरे दिन ईसाई समुदाय ने मुर्दों की ईद मनाई।
विज्ञापन

कैथोलिक समुदाय के लोग बच्चों और महिलाओं के साथ नए-नए कपड़े पहनकर सुबह से ही कब्रिस्तान में पहुंचने लगे थे। उन्होंने यहां कब्र की मिट्टी तरीके से लगाकर उसकी सफाई की। कब्रों को बड़े ही सुंदर ढंग से फूलों से सजाया गया था। इसी कब्रिस्तान में बेगम समरू के वंशजों का भी मकबरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 4:00 फादर वेलेरियन पिंटो और फादर मार्टिन रावत ने विशेष प्रार्थना कराई। ईसाई समुदाय के लोगों का देर रात तक कब्रिस्तान में पहुंचने का सिलसिला जारी था। बताया कि ईसाई समुदाय अपने मृत प्रियजनों की याद में यह पर्व मनाते हैं। इस दिन कब्रिस्तान में मिट्टी में दफन हो चुके पूर्वजों को याद किया जाता है। यह उनकी भावना और अपनों से घनिष्ठता को दर्शाता है। विशेष प्रार्थना के बाद फादर ने सभी कब्रों पर उनके परिजनों के साथ जाकर प्रार्थना संपन्न कराई।

सरधना। ऑल सोल्स डे पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान गमजदा बैठी महिला। संवाद

सरधना। ऑल सोल्स डे पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान गमजदा बैठी महिला। संवाद

सरधना। ऑल सोल्स डे पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान गमजदा बैठी महिला। संवाद

सरधना। ऑल सोल्स डे पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान गमजदा बैठी महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed