फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eye check-ups conducted for 70 people; spectacles distributed.

Meerut News: 70 लोगों की आंखों की जांच, बांटे चश्मे

Thu, 16 Jul 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Eye check-ups conducted for 70 people; spectacles distributed.
सरधना। गांव कुलंजन में जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य ए
सरधना। गांव कुलंजन स्थित साहब की बैठक में जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों, रक्तचाप, शुगर और रक्त की विभिन्न जांच की गईं।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. एलके गांधी श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट एवं डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, दिल्ली की टीम ने 70 ग्रामीणों की निशुल्क नेत्र जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। 20 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। 35 मरीजों का रक्तचाप और शुगर परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर के आयोजन में पूर्व प्रधान हाजी अजहर खान और रमन मित्तल का सहयोग रहा। इस मौके पर हाजी एहतेशाम खान, मोनिस खान, अनस खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष मुशाम खान ने आभार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed