फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extortion demand of 1 crore made to a watch trader in the name of Badan Singh Baddo.

Meerut News: बदन सिंह बद्दो के नाम पर घड़ी कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Extortion demand of 1 crore made to a watch trader in the name of Badan Singh Baddo.
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------
पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। आबूलेन पर बुधवार को घड़ी कारोबारी नितेश अग्रवाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। एक युवक नशे की हालत में बाइक से घड़ी कारोबारी के पास पहुंचकर उससे कहा कि एक करोड़ की रकम नहीं मिली तो अंजाम सही नहीं होगा। साथ ही रंगदारी मांगने वाले युवक ने पांच लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो का नाम लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से आरोपी महवाला किठौर निवासी रोहित त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइंस के मोहनपुरी विकासपुरी निवासी नितेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल की आबूलेन पर घड़ी की दुकान है। साथ में फाइनेंस का भी बड़ा काम है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर एक युवक नितेश अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा। उसने नितेश अग्रवाल से कहा कि एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। बदन सिंह बद्दो को यह रकम भेजनी है, समय और दिन बता दिया जाएगा। कारोबारी ने डायल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। तब तक आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर बाजार पुलिस की जांच में पता चला कि युवक नशे में था। उसे शराब पीने को पैसे चाहिए थे, इसलिए उसने बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर रंगदारी मांग ली। पूछताछ में सामने आया कि युवक किठौर के महवाला का रहने वाला रोहित त्यागी है। रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब पीने से के लिए पैसे चाहिए थे। वह खुद मांगता तो कोई पैसे नहीं देता। इसलिए बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर रकम मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed