Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressed anger over atrocities on Hindus

Meerut News: हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया रोष

Sun, 28 Dec 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over atrocities on Hindus
दौराला- दौराला में आयोजित बैठक में 104 वर्ष की कृष्णा देवी को सम्मानित करते धर्म रक्षा सेवा सत्
दौराला। कस्बे में शनिवार को धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल की बैठक समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष जताया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मो. युनूस जनता को संभाल नहीं पा रहे हैं। इस कारण उनके देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनकी हत्या हो रही है और उनके घरों को फूंका जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उछालने की अपील की। साथ ही बांग्लादेश पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस दौरान 104 वर्ष की कृष्णा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नरवीर, डॉ. जयदेव, प्रो. घनश्याम, मा. ओमप्रकाश, राजबीर, राकेश, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed