फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressed anger by burning the effigy of Pakistan

पाकिस्तान का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Sun, 27 Apr 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger by burning the effigy of Pakistan
लावड़- लावड़ में आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग। स्रोत : स्वयं
परीक्षितगढ़/लावड़। संयुक्त व्यापार मंडल व पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में शनिवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के महामंत्री शुभम वशिष्ठ के प्रतिष्ठान पर लोग एकत्रित हुए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग व पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका। दूसरी और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। इस दौरान नीरज गुर्जर, गौरव चौधरी, संजय वर्मा, विशाल गोयल, गजेंद्र गुर्जर, राकेश गर्ग, विनेश गर्ग, विकास वर्मा, अंकित शर्मा, मुकुल शर्मा, गौरव सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

वहीं, लावड़ कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आतंकवाद का पुतला फूंका। शनिवार शाम डॉ. खुशनसीब के नेतृत्व में लोगों ने ईदगाह मार्ग पर पैदल मार्च निकाला। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, आतंकवाद को खत्म करो के लगाए। डॉ. खुशनसीब ने पहलगाम घटना में शामिल आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ. बिलाल, मौलाना असजद, हाफिज अजमल, मास्टर फुरकान, हाफिज शफीक, शाकिर, नफीस, अल्ताफ, शादाब, कारी सालिम, कामिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



आतंकी हमले के विरोध में भाकियू किसान सभा ने पुतला दहन किया

सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में गांव मिलक में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पहलगाम हमले में मारे गए पयटकों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि सारा देश दुख माना रहा है लेकिन कुछ अराजकतत्व देश के अंदर धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं। इस दौरान रहीश चौधरी, सहरोज मलिक, अकरम कुरैशी, जिनेंद्र कुमार, कुलदीप सैनी, नीशू सैनी, मनोज पाल, मनीष पाल, सहदेव पाल, सरफराज आदि मौजूद रहे। संवाद


पाकिस्तान को नक्शे से खत्म करें भारत : हरपाल चौहान

दौराला। नगर के तिरंगा चौक पर शनिवार शाम व्यापार संघ के पदाधिकारी, हिंदू महासभा, विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में पहलगाम में हुए हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
व्यापार संघ के अध्यक्ष हरपाल चौहान ने कहा कि समय आ गया है, जब भारत सरकार को पाकिस्तान पर हमला कर उसे नक्शे से खत्म कर देना चाहिए। आतंकवादियों द्वारा किया हमला बेहद झकझोर देने वाला और निंदनीय है। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि यह एक कायराना हरकत है, इसका पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद नेता प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर दोषियों व उनके सहयोगियों को इस अपराध की सजा मिलनी चाहिए। पंडित राधेश्याम उपाध्याय ने विधि विधान से पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया और पिंडदान कराया। इस दौरान सचिन उपाध्याय, दिनेश, वंश राजपूत, विनय, मनोज, विजेंद्र सिंह, कपिल, ओम प्रकाश, रविंद्र, दक्ष चौधरी, सोनू कश्यप, सेठ गोपाल दास आदि मौजूद रहे। संवाद


कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
रोहटा। पहलगाम में हुए हमले के विरोध में गांव रोहटा में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता फुरकान सैफी ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। यशवीर सिंह डीलर ने कहा कि इस मामले में सभी ग्रामवासी केंद्रीय सरकार द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों का सहयोग एवं समर्थन करेंगे। इस दौरान कामिल कुरैशी, गुलाब सिंह, दिलशाद सैफी, इंद्रपाल, शेखर, ज़ाकिर, पुनीत भाटी, मोशीन, राजू, रियाज, सहरोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed