फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Express love by giving rose today

आज गुलाब देकर करें प्यार का इजहार

Sun, 07 Feb 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Express love by giving rose today
आज गुलाब देकर करें प्यार का इजहार
विज्ञापन

मेरठ। जिसका युवाओं को था इंतजार, वो शुभ घड़ी आज आ गई। प्रेमी युगलों और दोस्तों का पर्व वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। इस सप्ताह का आगाज रोज डे यानि गुलाब दिवस से हो रहा है। युवा अपने साथी को गुलाब देकर आज दोस्ती का इजहार करेंगे। वहीं नाराज साथी को गुलाब देकर मनाएंगे। वेलेंटाइन वीक में आज रोज डे है और सोमवार को प्रपोज डे रहेगा।
रोज डे के लिए बाजार भी तैयार है। शनिवार को ही गुलाबों की खरीदारी और बुकिंग शुरू हो गई। कोरोना महामारी के बाद यह वेलेंटाइन डे आया है। पूरे आठ-दस महीने से फूलों का बाजार भी डाउन था। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है तो रोज डे पर गुलाबों की मांग भी बढ़ी है। बाजार में नकली गुलाब के साथ ही असली गुलाब की विशेष मांग है। इसमें ट्यूब रोज, गुलाब का बंच, बुके, हैंगिंग बॉस्केट और बॉस्केट व गुलाब का दिल खरीदा जा रहा है। एक गुलाब की कीमत 70 रुपये से शुरू हो रही है। लाल गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रोज डे के लिए है। इसके अलावा पीला और सफेद गुलाब भी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
कोरोना काल में धीमी पड़ गई थी फूलों की महक
- कोरोना के दौरान फूलों की बिक्री काफी घट गई थी। लोगों को डर था कि फूलों से भी संक्रमण हो सकता है। मगर अब कोरोना टीकाकरण होने और परिस्थतियां सामान्य होने के कारण लोगों में हिम्मत लौटी है। प्रेमी युगल हों या नवयुगल असली गुलाब का फूल ही साथी को देना चाहते हैं। फूल विक्रेता पवन कहते हैं कि आठ महीने से तो फूलों की बिक्री बहुत कम थी। अब रोज डे के कारण थोड़ी मांग बढ़ी है। नई सड़क पर फूल विक्रेता मदन के अनुसार गुलाब का एक बंच 600 रुपये तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पतंगों पर लिखे वेलेंटाइन डे के संदेश
मेरठ। दस दिन बाद वसंत पंचमी है। अस्थाई और स्थाई बाजार पतंगों से सज गए हैं। इस बार वैलेंटाइन से जुड़ी पतंग भी बाजार में उतारी गई हैं। इसमें दिल के आकार, हैप्पी वेलेंटाइन के संदेश लिखे गए हैं। युवाओं को लुभाने के लिए सभी रंगों में पतंग बाजार में उतारी गई हैं। युवाओं को लाल रंग अधिक पसंद आ रहा है। शहर में मुख्य रूप से खैरनगर और गोला कुआं पर पतंगों की दुकानें हैं। इसके अतिरिक्त कुछ दुकानें सदर में भी हैं। शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी अस्थाई पतंगों की दुकानें सज गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed