Explosion: लिसाड़ीगेट हादसे के जिम्मेदार मुस्तकीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेरठ समेत कई जिलों में सप्लाई करता था बारूद
मेरठ के लिसाड़ीगेट में आतिशबाजी का सामान बनाने के लिए बागपत का मुस्तकीम लिसाड़ीगेट में कई जगह पर बारूद सप्लाई करता था। गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लिसाड़ीगेट में पटाखों में विस्फोट के बाद दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई थी।
विस्तार
आतिशबाजी का सामान बनाने के लिए बागपत का मुस्तकीम लिसाड़ीगेट में कई जगह पर बारूद सप्लाई करता था। गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुस्तकीम और इंतजार अली के परिवार के अलावा भी लिसाड़ीगेट में बारूद से आतिशबाजी का सामान बनाने वाले काफी लोग हैं। बताया गया है कि मुस्तकीम ट्रक चालक है और बागपत सहित कई जिलों में उसका नेटवर्क फैला है। पुलिस मुस्तकीम, याकूब, यूनुस, इंतजार समेत कई पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
समर गार्डन में इंतजार अली के घर में विस्फोट के बाद पुलिस के साथ एनडीआरएएफ के अलावा भी कई टीम गहनता से जांच कर रही है। पता चला है कि लिसाड़ीगेट बारूद के ढेर पर है। इंतजार के अलावा कई अन्य घरों में भी आतिशबाजी का सामान बनता है, जहां मुस्तकीम ही बारूद सप्लाई करता था।
मुस्तकीम और उसके भाई याकूब अब काफी दिनों से बागपत से लिसाड़ीगेट में आकर रहने लगे थे। मुस्तकीम ट्रक चालक है और दूसरे राज्यों से बारूद लाकर मेरठ में सप्लाई करता है। सोमवार को इंतजार अली के घर पर विस्फोट मुस्तकीम द्वारा दिए बारूद से हुआ है। इंतजार के घर के एक कमरे में आतिशबाजी का सामान बनाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Murder: साजिद इस दुनिया में नहीं है.., घर के बाहर मिली पर्ची से परिजनों में मचा हड़कंप, पांच दिन से लापता था बेटा
हादसे में बेटी महिला समेत दो की हुई थी मौत
पुलिस का कहना है कि मुस्तकीम और उसका भाई यूनुस ही इंतजार अली के घर में आतिशबाजी का सामान बनाते थे। पटाखे के बारूद में विस्फोट होने से ही इंतजार अली और उसके पास के दो मकान जमींदोज हो गए थे।
हादस में इंतजार की विवाहिता बेटी शमीमा समेत दो की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि परिवार के 8 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तीन लोग सुनील शर्मा, सोहेब और आर्यन की हालत बेहद नाजुक है। सोहेब और आर्यन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि इस विस्फोट का मुख्य आरोपी मुस्तकीम है जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किये थे। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है।