फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exploitation of farmers will not be tolerated

Meerut News: बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण

Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of farmers will not be tolerated
सरधना। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर तहसील में दिया धरना। संवाद
मवाना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम गन्ना समिति के मुख्य खाद गोदाम प्रभारी शिशुपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें गन्ने का दाम 5 सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक के निर्देश पर मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी अनिल चिकारा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गन्ना समिति पहुंचे। मुख्य खाद प्रभारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में गन्ना मिलों को पेराई करते हुए लगभग 3 माह हो चुके हैं, अभी तक गन्ने का दाम घोषित नहीं किया गया है। गन्ने के छोटे किसानों का इंडेंट तुरंत जारी किया जाए, एमएसपी गारंटी कानून तुरंत लागू किया जाए। मवाना मिल के क्रय केंद्रों पर लिपिकों द्वारा प्रति पर्ची पर 20 किलो अतिरिक्त गन्ना लिया जाता है उसको तुरंत बंद कराया जाए। किसानों को बिना शर्त बिजली फ्री दी जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि सभी मांग जल्द पूरी की जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मेहताब अहमद ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री डाॅ. राजकुमार चौहान, तहसील उपाध्यक्ष नसीम सैफी, तहसील मीडिया प्रभारी नौशाद सैफी, डाॅ. नौशाद, सरताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed