फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   explain the impotance of water conservation

जल संरक्षण का महत्व बताया

Sat, 01 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
explain the impotance of water conservation
जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले स्वयंसेवक। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गांव डाहर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को इकाई के स्वयंसेवकों ने लोगों को जल को दोहन करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यहां पर जल है तो कल है, को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। मानवाधिकार, एनएसएस के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए युवाओं को सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। जल संरक्षण पर गोष्ठी के आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने जल संरक्षण का महत्व बताया। यहां पर जल संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। यहां पर स्वयंसेवकों ने जल की बर्बादी को रोकने के संबंध में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवकों ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed