{"_id":"672a903ec6a9ac631d08b809","slug":"expired-medicines-worth-rs-20-lakh-recovered-used-to-sell-by-changing-the-date-meerut-news-c-14-1-mrt1001-699161-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 20 लाख की एक्सपायर दवाएं बरामद, तारीख बदलकर करते थे बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 20 लाख की एक्सपायर दवाएं बरामद, तारीख बदलकर करते थे बिक्री
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। सरधना थाने की पुलिस और ड्रग्स विभाग ने मेरठ रोड पर एक गोदाम से करीब 20 लाख रुपये कीमत की एलौपैथिक व जेनेरिक एक्सपायर (समय सीमा समाप्त होने वाली तिथि) दवाएं बरामद की हैं। इन्हें प्रिंटिंग मशीन के जरिये तारीख बदलकर बेचा जाता था। गोदाम संचालक और कर्मचारी वहां से भाग गए। दवाओं को सीज कर दिया गया है।
पुलिस और ड्रग्स विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन दवाओं को अंपजीकृत चिकित्सकों और मेडिकल स्टोरों पर बेचा जाता था। किन्हें बेचा जाता था, दवाएं कहां से आती थीं। इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के लिए एंटीबायोटिक्स दवाओं के तीन सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना कस्बा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ रोड पर एक गोदाम में दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। चौकी प्रभारी दिलीप वाथम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनसे पहले ही संचालक और कर्मचारी वहां से भाग गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गोदाम नाजिम निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद का है।
विज्ञापन
प्रिटिंग मशीन मिली, कई लोग हैं शामिल
यहां एक्सपायर हो चुकी दवाओं को लाकर उनकी तारीख बदलकर उसे बेचा जाता था। करीब 20 लाख कीमत की दवाएं यहां मिली हैं। तारीख डालने वाली प्रिंटिंग मशीन मिली हैं। दवाओं का बिल नहीं मिला है। इसमें कई लोग शामिल होने का अनुमान है। उनकी तलाश और मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।
नामी कंपनियों की हैं दवाएं
पुलिस ने बताया कि एक्सपायर हो चुकी बरामद दवाएं नामी कंपनियों की हैं। ये दवाएं दिल, गुर्दे, बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली हैं। मौके पर मिली प्रिंटिंग मशीन से स्पष्ट हुआ कि यहां दोबारा पैक और नया लेबल लगाने के बाद दवाओं को दोबारा बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया जाता है। यह धंधा काफी समय से चलने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।
एक्सपायर दवाओं को स्टोर करना नियम विरुद्ध
मंडलीय औषधि निरीक्षक गौरव लोधी और औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि एक्सपायर दवाओं को स्टोर करना नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इस साल ड्रग्स विभाग मानकों के विरुद्ध दवाओं को बेचने के 30 मुकदमे दर्ज करा चुका है। इस दौरान ड्रग्स इस्पेक्टर प्रियंका चौधरी और मोहित कुमार भी रहे।