फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expired cold drinks, products and chips wholesale, 2 arrested

Meerut News: एक्सपायर कोल्डड्रिंक्स, जूस और चिप्स थोक में सप्लायर गोयल बंधु गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Expired cold drinks, products and chips wholesale, 2 arrested
सदर गंज बाजार व दाल मंडी देहलीगेट में बने गोदाम पर पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ के साथ 30 लाख कीमत से अधिक कीमत के पटाखे भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। अवैध पटाखों की सूचना पर पुलिस ने बुधवार दोपहर सदर गंज बाजार में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स, जूस, पैक्ड दूध, बिस्कुट, नमकीन और चिप्स मिले, जोकि थोक में होटल और शादी समारोह में सप्लाई किए जाते थे। गोदाम में मशीन लगाकर दो से तीन साल पुराने खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट (समय सीमा समाप्त तिथि) बदली जा रही थी।
सदर थाना पुलिस ने गोयल बंधुओं काकुल गोयल और दिव्यांश गोयल को गिरफ्तार कर उनका गोदाम सील कर दिया। इसके अलावा गोयल बंधु के सदर गंज बाजार वाले गोदाम से 30 लाख और दाल मंडी देहलीगेट वाले गोदाम से 15 लाख कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। देर रात 10 लाख के इन खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर पुलिस टीमें जिले में कई दिन से पटाखों की बिक्री रोकने को लेकर लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं। बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सदर गंज बाजार स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों की सूचना मिली। एसपी सिटी ने एक टीम गठित की और गोदाम पर छापा लगवा दिया। पटाखे के अलावा यहां से बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों की पेटियां रखीं थीं। इनमें प्रचलित कंपनी की कोल्डड्रिंक्स, पैक्ड जूस, बिस्किट, नमकीन और चिप्स के पैकेट थे। यह सभी खाद्य पदार्थ दो से तीन साल पुराने बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एफएसडीए को इसकी जानकारी दी। मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि एक्सपायरी खाद्य पदार्थ होटल और शादी समारोह के कार्यक्रम में थोक में सप्लाई किया जाता था। देर रात तक सदर बाजार पुलिस और खाद्य विभाग की टीम जांच करने में जुटी थी।

सेहत के साथ जान से भी खिलवाड़
कोल्डड्रिंक्स, पैक्ड जूस में कई तरह के रसायनों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में एक्सपायर होने के बाद ये लोगों की जान और सेहत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। एक्सपायर बिस्किट, नमकीन और चिप्स भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बावजूद इसके आरोपी लोगों की जान की परवाह किए बगैर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों की तिथि बदलकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे।

पटाखे छुपाने में लगी पुलिस
खाद्य विभाग की टीम पहुंचने से पहले सदर पुलिस ने गंज बाजार वाले गोयल बंधु के गोदाम से पटाखे थाने ले आई थी। पटाखों को छुपाने में देर रात तक पुलिस लगी रही है। सिपाही से लेकर दरोगा तक पटाखे कम बताने में लगे है। दिवाली पर ये पटाखे अपने परिचितों को देने के लिए इन्हें छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी भी पटाखे कितने बरामद हुए है, देर रात तक थाना पुलिस से पूछते रहे। पटाखों से अधिक पुलिस एक्सपायरी खाद्य पदार्थ की जानकारी दे रही थी।

दिवाली पर अवैध पटाखों की बिक्री की शिकायत आ रही है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई। सुरक्षा के साथ पटाखों की निगरानी बढ़ाई है। पटाखों की सूचना पर गोदाम में छापा मारा। जहां खाद्य सामान की एक्सपायरी तिथि हटाकर नई तिथि डाली जा रही थी। यह खाद्य पदार्थ कहां से लाते थे और कहां बेचते थे, इसकी जानकारी भी की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर भी जांच कराई जा रही है। डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

नमूनों की होगी जांच

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने चार नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दीपक सिंह, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed