फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive: 250 container of indian basmati rice missing in dubai port

एक्सक्लूसिव: दुबई पोर्ट से भारतीय बासमती चावल के 250 कंटेनर गायब, मचा हड़कंप, कीमत 35 करोड़

Thu, 22 Aug 2019 03:31 AM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, अमर उजाला, मोदीपुरम, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मोदीपुरम, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Aug 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: 250 container of indian basmati rice missing in dubai port
rice - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सऊदी अरब निर्यात किए गए भारतीय बासमती चावल के 250 कंटेनर दुबई पोर्ट से गायब हो गए हैं। उनमें 30 से 35 करोड़ रुपये की कीमत का बासमती चावल था। कंटेनर गायब होने से निर्यातकों में हड़कंप मचा है। घटना के करीब 15 दिन बाद भी कंटेनर्स का पता नहीं चल पाया है। इस प्रकरण को भारतीय दूतावास में भी रखा गया है। 

विज्ञापन


खास रिपोर्ट: ईरान में फंसे भारतीय बासमती के 1500 करोड़, अमेरिका के इस फैसले से पैदा हुई समस्या
विज्ञापन


ईरान के बाद सऊदी अरब दूसरा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा भारतीय बासमती का निर्यात होता है। दोनों देशों में भारतीय बासमती को बहुत पसंद किया जाता है। ज्यादा बासमती निर्यात के मामले में दो साल पहले सऊदी अरब नंबर वन था। फिलहाल ईरान आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सऊदी अरब निर्यात के लिए गए बासमती के 250 कंटेनर दुबई पोर्ट से गायब होने से निर्यातक परेशान हैं। निर्यातक गायब माल को बरामद कराने के लिए लगे हुए हैं। मामले में हरियाणा में एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। साथ ही ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने प्रकरण को भारतीय दूतावास में भी रखा है। 

सऊदी अरब में चार साल में निर्यात बासमती
वर्ष          निर्यात        आमदनी 
2015-16   948847.51   5493.85 
2016-17   809342.72   4494.53 
2017-18   792480.9     5343.17  
2018-19   867740.85    6549.07 
नोट: निर्यात मीट्रिक टन और आमदनी करोड़ में है।

परेशान है भारतीय निर्यातक 
बासमती बड़ी मात्रा में विदेशों में निर्यात होता है। हाल ही में निर्यातकों को दूसरी बार बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। एक ओर ईरान में निर्यात किए बासमती का 1500 करोड़ रुपये फंसा है। वहीं अब सऊदी अरब निर्यात किए गए बासमती के कंटेनर गायब हो गए हैं। इन दोनों मामलों को लेकर निर्यातक परेशान हैं। 

दूतावास से ही मिलेगी मदद 
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार, भारतीय दूतावास से ही इस मामले में मदद मिलेगी। उन्हें पूरी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है जल्द सभी कंटेनर का पता चला जाएगा। हरियाणा में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 250 कंटेनर में करीब 30 से 35 करोड़ रुपये का माल था। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed