फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excitement meets tradition on Holika Dahan

Meerut News: होलिका दहन पर परंपरा के साथ उत्साह का मिलन

Fri, 14 Mar 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Excitement meets tradition on Holika Dahan
इकरार अहमद...... लाल के बाजार स्थित होली मोहल्ले में होता होली का दहन।
- महिलाओं ने किया पूजन, प्रसाद में बांटी जौ की बाली, मिष्ठान
विज्ञापन

- रात्रि 11:30 बजे के बाद शहर में शुरू हुआ होलिका दहन
माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। शहर में 500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने सुबह से लेकर सूर्य अस्त से पूर्व तक होलिका पूजन किया। परिक्रमा कर सूत का धागा बांधा। भद्रा के कारण होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11: 30 बजे के बाद का रहा। होलिका दहन स्थल पर देर रात तक युवाओं की टोलियों ने डीजे पर डांस किया। बच्चे और बड़ों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन के बाद प्रसाद में भुनी हुई जौ की बाली और मिष्ठान का वितरण किया गया।
शहर सराफा बाजार होली मोहल्ले में 150 वर्ष पुरानी परंपराओं को निभाते हुए होलिका दहन हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों से महिलाएं पूजन स्थल पर पहुंची। राजमणि शर्मा के परिवार ने सुबह होली चौक की लिपाई कराकर होलिका दहन के लिए लकड़ियां सजाई। सुबह से शाम तक महिलाओं ने मोहल्ले में पहुंचकर पूजन किया। रात्रि में 10:30 बजे होली मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग नाचते गाते हुए लाला का बाजार बुद्ध पंडित जी के यहां पहुंचे। बैंड बाजों के साथ जलती हुई अग्नि को दाऊ जी मंदिर में लाया गया। पूजन के बाद दोनों परिवारों के साथ सैकड़ों लोगों ने होलिका दहन किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, प्रभातनगर में होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, संदीप सिंघल, पारुल आदि रहे।
विज्ञापन

होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए 3 हजार लोग
सरस्वती लोक में होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भजन संध्या का आयोजन नीटू एंड पार्टी ने किया। होलिका दहन विधायक अमित अग्रवाल ने किया। बच्चों के लिए झूले लगाए गए। कार्यक्रम में हर्षित गोयल, उमाशंकर पाल, मोहित बंसल, राजीव मित्तल, हिमांशु रस्तौगी रहे। वहीं, पर्ल रेजीडेंसी में भी होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। राधा कृष्ण जी के नृत्य के साथ फूलों की होली खेली गई। मंदिर में आचार्य कौशल वत्स ने भोग लगाया और होलिका पूजन किया। इस अवसर पर राजीव गोयल, संदीप गुप्ता, नितिन शर्मा, सुनील मित्तल, संदीप मित्तल, संजय जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए हॉल में जलाई उपलों की होली
आईएमए हॉल में भी उपलों की होली जलाई गई। रंगारंग कार्यक्रम में होली के फाग गाए गए। कार्यक्रम डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. तरुण गोयल, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. संदीप जैन, डॉ. सौरभ अग्रवाल रहे। जगन्नाथपुरी में उपलों की होलिका दहन किया गया। सभी ने एक दूसरे को हर्बल कलर लगाए। इस अवसर विपुल सिंघल, राजेश सोम, संगीत शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सारिका सिंघल, सीमा शर्मा, प्रियंका, सोनल रहीं।
शंभूनगर में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
शंभूनगर नगर पार्क में शंभू नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया। महिलाओं और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। बच्चों चाट पकौड़ी का आनंद लिया। इस अवसर पर ललित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, अवधेश सिंघल, कपिल सिंघल, मुकेश बंसल, नवनीत गुप्ता रहे।
सुपरटेक पॉमग्रीन में होली महोत्सव
सुपरटेक पॉमग्रीन में सुबह से शाम तक होलिका पूजन हुआ। पंडित श्रीकांत शास्त्री जी के द्वारा पूजन कराया गया। रात्रि में होलिका पूजन के बाद दहन हुआ। इस दौरान तरुण गर्ग, यश कुमार गोयल, रविनंदन गर्ग, विमल मल्होत्रा, प्रतीक त्यागी आदि रहे।
सदर दाल में परंपरागत रुप से जलाई होली
सदर दाल मंडी में होलिका दहन पंडित नंद किशोर शर्मा द्वारा किया गया। अनिल बंसल, सुधीर रस्तौगी, गौरव बंसल, अंकित। वहीं, ढोलकी मोहल्ला में मनमोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, सुनील सिद्धार्थ, नितिन बालाजी रहे। वहीं, देवलोक कॉलोनी सी ब्लॉक मंदिर पार्क में होलिका दहन हुआ। डीजे डांस किया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस अवसर पर पंडित अरविंद, विजय गुप्ता, लीलू गुप्ता, बबलू त्यागी, प्रभात गोयल आदि रहे।

कॉलोनियों में हुआ होलिका दहन
शहर की विभिन्न कॉलोनी और मोहल्लों में भव्य आयोजन हुए। घरों में सुबह हनुमान जी की पूजा के बाद होलिका दहन स्थल पर जाकर महिलाओं ने पूजन किया। विजय नगर गली नंबर चार में होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। विधायक अमित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, कृष्ण कुमार, विजयवीर रस्तौगी, कुलवंत सिंह और अजय जैन रहे। विश्व एंक्लेव चौराहा पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। दहन से पूर्व लोगाें ने चाट पकौड़ी का आनंद लिया। इस अवसर पर अनिल पुंडीर, विकास जैन, संजय शर्मा, संदीप गर्ग, योगेश, विभू गर्ग रहे। वहीं, जयहिंद सोयायटी शास्त्रीनगर एच ब्लॉक मेें होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महेश रस्तौगी, आरएन गर्ग, राजीव सक्सेना, नवीन चंद्र अग्रवाल आदि रहे।

इकरार अहमद...... लाल के बाजार स्थित होली मोहल्ले में होता होली का दहन।

इकरार अहमद...... लाल के बाजार स्थित होली मोहल्ले में होता होली का दहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed