फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exams scheduled from August 13, program not yet known

13 अगस्त से परीक्षाएं तय, कार्यक्रम का अभी पता नहीं

Tue, 04 Aug 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Exams scheduled from August 13, program not yet known
विवि प्रशासन नहीं ले पा रहा कोई निर्णय, ऑनलाइन पढ़ाई भी फंसी
विज्ञापन

यूजी-पीजी में 1.90 छात्र-छात्राओं की होनी है फाइनल ईयर की परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में 13 अगस्त से होने वाली यूजी-पीजी की परीक्षाओं को लेकर अभी तक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। परीक्षा में नौ दिन बाकी रहने के बाद भी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। विवि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उनकी नजर नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा पर है। अगर ये परीक्षा रद्द होती है तो यूजी-पीजी में फाइनल ईयर की परीक्षा भी स्थगित हो सकती है। वहीं, प्रोन्नति नहीं होने के कारण चार अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का आदेश भी ठंडे बस्ते में चला गया।
प्रदेश सरकार सभी विवि-कॉलेजों में फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराने के निर्देश जारी कर चुकी है। विवि प्रशासन 13 अगस्त से परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव शासन को भेज चुका है। परीक्षा में अब सिर्फ नौ दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में अब तक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाना चाहिए था। लेकिन अभी ऐसा नहीं हो पाया है। इसको लेकर छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं कि परीक्षा होगी या नहीं। विवि प्रशासन के अधिकारी इस बारे में अभी कुछ नहीं कह रहे हैं। विवि प्रशासन की नजर नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा पर लगी है। अगर यह परीक्षा रद्द होती है तो फिर विवि की परीक्षाएं भी 13 अगस्त से होना संभव नहीं हो पाएगा। जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए लाखों छात्रों की परीक्षा कराना बड़ा मुसीबत हो सकता है। छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी लगातार परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। यूजी-पीजी फाइनल ईयर में 1 लाख 90 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन

समिति बन गई, नहीं हुआ निर्णय
फाइनल ईयर के अलावा अन्य कक्षाओं में प्रोन्नति की जानी है। ऐसे छात्रों की संख्या 4 लाख 20 हजार के करीब है। इन छात्रों को प्रोन्नति किए जाने के बाद अगली कक्षा में एडमिशन होने हैं। प्रोन्नति को लेकर विवि ने समिति तो बना दी है, लेकिन उस पर निर्णय नहीं हुआ है। इसमें देरी के कारण छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो सकती है। समिति को इस पर मंगलवार से ही कार्य करना होगा। ऐसा नहीं किया गया तो अगला सत्र भी खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक कॉलेजों में आज से होगी ऑनलाइन पढ़ाई
बीटेक कॉलेजों में प्रोन्नति का फॉर्मूला लागू करके रिजल्ट निकाले जाने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में अब वहां पर द्वितीय और तृतीय वर्ष में मंगलवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सीसीएसयू अगर इनसे सीख लेता तो शासन के निर्देशानुसार चार अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed