फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exams Alert: CBSE board exams will begin from February 15, datesheet released suddenly

Exams Alert: 15 फरवरी से शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, अचानक जारी की गई डेटशीट

Thu, 21 Nov 2024 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 21 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड ने इस बार अचानक डेट शीट जारी कर बोर्ड ने सभी को चौंका दिया है। कक्षा दसवीं 18 मार्च और बारहवीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक आयोजित होंगी।
 

विज्ञापन
Exams Alert: CBSE board exams will begin from February 15, datesheet released suddenly
CBSE Class 12 Date Sheet 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। आमतौर पर बोर्ड नवंबर माह के अंत या फिर दिसंबर के पहले- दूसरे सप्ताह तक परीक्षा तिथियां घोषित करता है, लेकिन इस बार अचानक डेट शीट जारी कर बोर्ड ने सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। छात्र cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। कक्षा दसवीं की परीक्षा 18 मार्च 2025 को और बारहवीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerapur By Poll: ककरौली बवाल में चार महिलाओं समेत 28 नामजद 120 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में बैठने के लिए छात्र की 75 फीसदी उपस्थिति होना अनिवार्य है। सीबीएसई ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि बोर्ड कुछ मामलों में 25 फीसदी की छूट दे सकता है जैसे मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय खेलों में हिस्सेदारी या फिर अन्य कोई गंभीर वजह आदि। इस राहत को पाने के लिए छात्र को संबंधित डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं के परीक्षा कार्यक्रम में प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर दिया है। दोनों ही कक्षा की परीक्षाओं की तारीखें इस हिसाब से तय की गई हैं कि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो। वहीं बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार करते समय जेईई मेन, नीट और सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकराव नहीं होने का ध्यान भी रखा है।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट कब से होंगे
सीबीएसई एक जनवरी 2025 से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट कराएगा।

जिले में 28 हजार से अधिक छात्र देंगे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
मेरठ जिले में इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 28,550 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि दसवीं में 15,900 और बारहवीं में 12650 छात्र शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed