फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examinations in CCSU from August 13, action plan sent to the government

सीसीएसयू में 13 अगस्त से परीक्षाएं, शासन को भेजी कार्य योजना

Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Examinations in CCSU from August 13, action plan sent to the government
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ईयर एवं बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी। बीएड की परीक्षाएं 31 अगस्त तक पूरी होंगी। परीक्षाएं 14 सितंबर को खत्म हो जाएंगी। सोमवार को विवि प्रशासन ने पूरी कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

विवि को जो परीक्षाएं करानी हैं उनमें वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों के 1 लाख 60 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कोर्सवार बात करें तो वार्षिक प्रणाली में बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर-प्राइवेट में फाइनल ईयर में 83 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। एमए-एमकॉम फाइनल प्राइवेट में 26 हजार छात्र-छात्राएं हैं। सेमेस्टर में कोर्स वार बात करें तो एमए-एमकॉम-एमएससी रेग्युलर, एलएलबी फाइनल, एलएलएम फाइनल, बीए-एलएलबी फाइनल, बीएससी-एमएससी एजी फाइनल आदि कोर्सों में 37 हजार छात्र-छात्राएं हैं। सात से आठ हजार छात्र चार वर्षीय सेमेस्टर कोर्सों में हैं। बीएड द्वितीय वर्ष में 30 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि विवि की परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी है। 13 अगस्त से परीक्षाएं शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेंगी। बीएड की परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होकर 31 जुलाई को खत्म हो जाएंगी। बीए-बीएससी-बीकॉम फाइनल में ऑब्जेक्टिव परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षा तीन घंटे की बजाय दो घंटे की होगी। परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। रविवार को भी पेपर रखे गए हैं, ताकि जल्द से जल्द इनको पूरा कराया जा सके। सीसीएसयू में वार्षिक प्रणाली में बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर और बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट विषयों में की 22 फरवरी से शुरू हुईं थी। 30 फीसदी परीक्षाएं होने के बाद लॉकडाउन लगने पर 18 मार्च से आगे की सारी परीक्षाएं स्थगित हो गईं थी। इनमें फाइनल ईयर की परीक्षाएं तीन पालियों में 13 अगस्त से कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सेमेस्टर कोर्सों में एमए-एमएससी-एमकॉम रेग्युलर, एलएलबी, एलएलएम, बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एमबीए-एमसीए समेत अन्य कोर्सों की परीक्षाएं भी इसमें शामिल हैं। बीएड फाइनल ईयर की परीक्षा कराने को लेकर भी शुक्रवार को शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। विवि प्रशासन के मुताबिक इन परीक्षाओं को भी साथ ही कराया जाएगा। परीक्षाओं के लिए बनए गए 213 सेंटर पर सोशल डिस्टेसिंग का पूूरा ध्यान रखा जाएगा। बाकी कोर्सों के तीन लाख 90 हजार के करीब छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत किए जाने का फॉर्मूला भी शासन को भेजा गया है।

एमडी-एमएस-डीएम की परीक्षाएं छह अगस्त से
सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेज लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज एवं अन्य कॉलेजों में एमडी-एमएस, डिप्लोमा-डीएम की परीक्षाएं छह अगस्त से कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए तीन कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में होंगी। ये परीक्षा छह अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त को खत्म हो जाएंगी। इन परीक्षाओं में गिनती के छात्र-छात्राएं हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed