फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examination of council schools will be on the lines of board

Meerut News: बोर्ड की तर्ज पर होगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 26 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Examination of council schools will be on the lines of board
शामली। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के लिए अब मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। इसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा। इसके बाद जिला स्तर पर प्रश्नपत्रों की छपाई कराई जाएगी। परीक्षा कराने के लिए बजट जारी किया जाएगा। परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 596 परिषदीय विद्यालय है। सभी विद्यालयों में लगभग 80 हजार बच्चे पंजीकृत है। अब तक परिषदीय विद्यालयों में पहले कापी और पेपर के लिए बजट नहीं आता था। शिक्षकों को अपनी तरफ से खर्च करके पेपर कापी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई जगह तो ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जाती रही। पेपर को जिला स्तर पर तैयार किया जाता था। इसमें उनमें काफी गलतियां रही थी। इन खामियों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय व्यवस्था के तहत पेपर तैयार कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को ही जिले में उसी तरह छपवाया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने बताया कि इस बार वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को कोर्स पूरा कराने के निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed