{"_id":"6adb53bb2d8719c55800ec6b","slug":"examination-center-for-the-preliminary-eligibility-test-set-up-at-as-inter-college-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113825-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए एएस इंटर कॉलेज में बनाया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए एएस इंटर कॉलेज में बनाया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए स्थानीय एएस इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं में प्रतिदिन 960 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 40 सीसीटीवी और 127 आईपी कैमरों के जरिये कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सभी कक्षाओं और आसपास के 200 मीटर के दायरे में जैमर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम न कर सके। अभ्यर्थियों के लिए बायोमैट्रिक और आई इंप्रेशन अनिवार्य किए गए हैं।
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। केंद्र पर 100 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्र के 200 मीटर के दायरे में सभी फोटोकॉपी की दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अभ्यर्थियों के वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की गई है। समस्त परीक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सचिन, निशिकांत शर्मा, अंकित शर्मा और सत्येंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई है।