फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examination center for the Preliminary Eligibility Test set up at AS Inter College

Meerut News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए एएस इंटर कॉलेज में बनाया परीक्षा केंद्र

Fri, 23 Oct 2026 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Examination center for the Preliminary Eligibility Test set up at AS Inter College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए स्थानीय एएस इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं में प्रतिदिन 960 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 40 सीसीटीवी और 127 आईपी कैमरों के जरिये कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सभी कक्षाओं और आसपास के 200 मीटर के दायरे में जैमर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम न कर सके। अभ्यर्थियों के लिए बायोमैट्रिक और आई इंप्रेशन अनिवार्य किए गए हैं।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। केंद्र पर 100 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्र के 200 मीटर के दायरे में सभी फोटोकॉपी की दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अभ्यर्थियों के वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की गई है। समस्त परीक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सचिन, निशिकांत शर्मा, अंकित शर्मा और सत्येंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed