फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exam results for several courses, including MBA, declared.

Meerut News: एमबीए समेत कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित

Thu, 24 Sep 2026 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Exam results for several courses, including MBA, declared.
सीसीएयू ने एमए, एमकॉम और एमएससी के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जून 2028 की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों और परिसर के एमबीए द्वितीय सेमेस्टर समेत एमए, एमकॉम और एमएससी के विभिन्न विषयों के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार एमबीए द्वितीय सेमेस्टर, एमए प्राचीन इतिहास द्वितीय सेमेस्टर (महाविद्यालय कोड-सी26), एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर (कोड-730), एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर (कोड-231, 604), एमएससी रसायन विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर (कोड-981), एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर (कोड-091), एमएससी वनस्पति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर (कोड-055) तथा एमएससी गृह विज्ञान (खाद्य एवं पोषण) द्वितीय सेमेस्टर (कोड-654, 664) के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों और विद्यार्थियों को वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed