दौराला। रुहासा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा पांचवीं में अक्षित प्रथम, तनिष द्वितीय, शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में फबिया, सिद्धा, अना, कक्षा तीन में नबीहा, वर्षा, परिधि, कक्षा दो में अनिका, माही, अलका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि केपी जाटव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापिका अनिता तोमर ने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान शिक्षिका पूनम, मोनिका, फरहम, देवेंद्र, अंजू, मंजू, उषा, जुबेदा, राकेश, जोगिंद्री, सरला, कांति, उमंग आदि मौजूद रहे।