फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ex-servicemen will be given priority in sugarcane slips.

Meerut News: गन्ना पर्चियों में भूतपूर्व सैनिकों को दी जाएगी प्राथमिकता

Sun, 28 Dec 2025 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will be given priority in sugarcane slips.
गन्ना विभाग ने 20 प्रतिशत सैनिक कोटा लागू किया, एक जनवरी से लागू होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गन्ना विभाग की ओर से गन्ना आपूर्ति व्यवस्था में नवीन गन्ना सट्टा नीति को लागू कर दिया गया है। प्रभारी उप गन्ना आयुक्त बीके पटेल ने बताया कि कुल निर्धारित गन्ना पर्चियों में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल निर्धारित गन्ना पर्चियों में 20 प्रतिशत तक सैनिक कोटा लागू किया जा रहा है। यह एक जनवरी से लागू हो जाएगा।

इस नीति के अंतर्गत मेरठ परिक्षेत्र में गन्ना आपूर्ति प्रणाली में सैनिक कोटा लागू करते हुए गन्ना पर्चियों के निर्गमन में विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य राष्ट्रहित में सेवा देने वाले वर्ग के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता को व्यवहारिक धरातल पर स्थापित करना है। सैनिक कोटा के अंतर्गत पात्र कृषक सदस्यों को उनकी कुल निर्धारित गन्ना पर्चियां अपेक्षाकृत कम पक्षों में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें शीघ्र गन्ना आपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके। इस व्यवस्था में यदि किसी पात्र सैनिक अथवा भूतपूर्व सैनिक के नाम भूमि अभिलेखों में सट्टा दर्ज नहीं है, लेकिन उनके माता और पिता के नाम सट्टा दर्ज है तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने पर उन्हें भी इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed