{"_id":"695051a4a9fe4f60a40d65dc","slug":"ex-servicemen-demanded-exemption-in-house-tax-at-shaurya-sangam-conference-meerut-news-c-72-1-mct1004-146312-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शौर्य संगम सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने गृहकर में मांगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शौर्य संगम सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने गृहकर में मांगी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा की पहल पर प्रत्येक माह पूर्व सैनिकों, उनके आश्रित और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शौर्य संगम सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। शनिवार को मेरठ छावनी स्थित वेटरंस नोड में शौर्य संगम सम्मेलन का आयोजन किया गया। डिप्टी जीओसी व स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना।
शौर्य संगम सम्मेलन में राष्ट्रीय पूर्व सैनिक विकास समिति के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरपाल सिंह पाल, सूबेदार रतन सिंह, सूबेदार अलकार सिंह नागर, हवलदार ब्रह्म सिंह, हवलदार केपी सिंह ने पूर्व सैनिकों को गृह कर में छूट देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखीमपुर, पीलीभीत आदि शहरों में पूर्व सैनिकों को सम्मान स्वरूप गृहकर में छूट दी गई है। मेरठ में भी पूर्व सैनिकों ने यह लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया है। स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।
वीर नारियों ने गलत बिजली बिल आने की समस्या उठाई। इस पर ब्रिगेडियर ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर्स लगने से गलत बिल की समस्याएं दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्पर्श, दिव्यांगता पेंशन आदि समस्याओं को दूर करने के लिए वेटरंस नोड में अधिकारी तैनात किए गए हैं। पूर्व सैनिकों को रोजगार दिलाने के लिए भी वेटरंस नोड प्रयास कर रहा है। पूर्व सैनिकों के आश्रितों को भी रोजगार दिलाने के प्रयास करेंगे। इस दौरान चार वीर नारियों बबीता कौर पत्नी गुरजीत सिंह, मेघा पत्नी राकेश कुमार, अनिता पत्नी प्रदीप कुमार और पूनम पत्नी दीपक कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कर्नल वेटरंस एएस अंतल ने भी सभी समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया।