फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ex-member issued notice to remove possession

पूर्व सभासद को कब्जा हटाने का नोटिस जारी

Fri, 23 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ex-member issued notice to remove possession
पूर्व सभासद को कब्जा हटाने का नोटिस जारी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका ने पूर्व सभासद को पालिका की भूमि से कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि कब्जा खुद नहीं हटाने की स्थिति में जेसीबी द्वारा कब्जा हटाया जाएगा, जिसके खर्च की वसूली पूर्व सभासद से की जाएगी। वहीं, कब्रिस्तान कमेटी द्वारा पालिका की भूमि में दफनाए गए शब की पक्की कब्र बनाई गई है। बृहस्पतिवार को कब्र की मजार पर चादर आदि चढ़वाकर धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
सरधना-झिटकरी मार्ग पर पालिका के डंपिंग ग्राउंड के दोनों तरफ पड़ी खाली भूमि पर कब्रिस्तान कमेटी व त्यागी पक्ष के बीच अवैध कब्जे को लेकर विवाद हुआ। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने तहसील व पालिका की टीम भेजकर जांच कराई। जांच के लिए टीम मौके पर पहुंची तो जांच में जमीन पालिका की मिली। भूमि पर पूर्व सभासद मंगतपाल पुत्र पल्लू का अनाधिकृत कब्जा है। लोगों का आरोप है कि एसडीएम की रोक के बावजूद भी मंगतपाल का निर्माण कार्य जारी है। जांच में मंगतपाल का डंपिंग ग्राउंड के उत्तर व दक्षिण दोनों तरफ पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बृहस्पतिवार को पूर्व सभासद को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस जारी किया गया है
- पूर्व सभासद को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। स्वयं कब्जा नहीं हटाने के एवज में जबरन कब्जा हटवाया जाएगा। वहीं, मजार पर चादर चढ़ाकर धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।- अमित कुमार भारतीय एसडीएम सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन का बैनामा किया है
- मैंने ऐनूद्दीनशाह के परिवार के सदस्यों से जमीन का बैनामा किया हैं। खसरा संख्या 1820 पालिका की जमीन नहीं है, वह खेवट की जमीन है और ऐनूद्दीनशाह परिवार की है, जिससे उन्होंने खरीदी है। बैनामे की जमीन से कब्जा हटाने का कोई मतलब नहीं है। - मंगतपाल सिंह पूर्व सभासद पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed