फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Every student has special abilities: Prof. Seema Sharma

प्रत्येक विद्यार्थी में होती है विशेष क्षमता : प्रो. सीमा शर्मा

Mon, 19 Jan 2026 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Every student has special abilities: Prof. Seema Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग ने अभिक्षमता एवं संप्रेषण कौशल पर संगोष्ठी का आयोजन कराया। संगोष्ठी का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में छिपी क्षमताओं को पहचानना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
संगोष्ठी में प्रो. सीमा शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में विशेष क्षमता अवश्य होती है। आवश्यकता उसे पहचानने और सही दिशा में विकसित करने की है। तार्किक सोच, समस्या के समाधान और सही निर्णय क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को समझ ले तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्म मूल्यांकन करने और अपने लक्ष्य स्पष्ट करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि व्यक्तित्व विकास, कौशल निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. विनीता सिंह के निर्देशन में संप्रेषण कौशल विकास कार्यक्रम भी हुआ। इसमें प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, भाषा की स्पष्टता और अभिव्यक्ति कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रो. संजय त्यागी, प्रो. शालिनी त्यागी, प्रो. पूनम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed