{"_id":"6727d0ff2cdf95274306cde4","slug":"every-month-three-crore-rupees-of-people-go-into-the-pockets-of-contractors-and-officers-meerut-news-c-28-1-smrt1010-121116-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ठेकेदार व अफसरों की जेब में हर महीने लोगों के तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ठेकेदार व अफसरों की जेब में हर महीने लोगों के तीन करोड़ रुपये
विज्ञापन
बागपत। जिले में शराब ठेकों पर हर महीने लोगों से वसूली करके तीन करोड़ रुपये ठेकेदार व अफसरों की जेब में जा रहे हैं। इसका खुलासा कई ठेकों की वीडियो सामने आने पर हुआ। सभी ठेकों पर अंग्रेजी व देसी शराब के साथ ही बीयर की बोतलों पर दस रुपये ज्यादा रुपये लेकर यह खेल किया जा रहा है।
बागपत में 155 से अधिक ठेके हैं, जिनमें करीब 74 ठेके देसी शराब, 42 ठेके अंग्रेजी शराब व 39 ठेके बीयर के शामिल हैं। इन सभी ठेकों पर रोजाना करीब एक लाख लीटर शराब व बीयर की बिक्री होती है। इनमें बोतल, आधा, पव्वा व बीयर की बोतल शामिल हैं। यहां सभी ठेकों पर बोतल, आधा, पव्वा व बीयर पर दस रुपये ज्यादा लिए जाते हैं। इस तरह रोजाना एक लाख लीटर शराब व बीयर पर दस लाख रुपये ज्यादा लिए जा रहे हैं। यह रुपया ठेकेदार से लेकर आबकारी विभाग के अफसरों की जेब में जा रहा है। वहीं यहां हर साल सरकार का राजस्व का लक्ष्य अधूरा रह जाता है।
--
ठेकों पर ज्यादा वसूली की वीडियो आ रही सामने
यहां किसी एक ही जगह शराब व बीयर की बोतल पर दस रुपये नहीं लिए जा रहे हैं, बल्कि जिले में यही हाल है। यहां बागपत के राष्ट्र वंदना चौक, बड़ौत में तहसील के सामने व दिल्ली बस स्टैंड, खेकड़ा में पाठशाला चौकी के पास के ठेकों की वीडियो पहले सामने आई थी तो अब भी राष्ट्र वंदना चौक समेत कई ठेकों की वीडियो वायरल हो रही है। इनमें ठेकों पर दस रुपये ज्यादा लेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
--
शराब ठेकों पर दस रुपये ज्यादा लेने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस तरह से हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी और ठेके वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए छापा भी लगवाया जाएगा। -नवीन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी