फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even if a bird flaps its wings at the Nauchandi fair, it will be captured on camera.

Meerut News: नौचंदी मेले में परिंदा भी पर मारेगा तो हो जाएगा कैमरे में कैद

Tue, 19 May 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Even if a bird flaps its wings at the Nauchandi fair, it will be captured on camera.
मेले में लगाए गए हैं 96 सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल में 24 घंटे तैनात रहते हैं कर्मचारी
विज्ञापन


कई स्थानों पर बनाए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

पटेल मंडप में होने वाले कार्यक्रमों को मेले के बीच लगी स्क्रीन पर भी देख सकते हैं लाइव

मेले में बढ़ती जा रही है भीड़, सुरक्षा घेरे में है पूरा नौचंदी मेला मैदान
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। प्रशासन की तरफ से मेले में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी एक- एक व्यक्ति पर निगाह रखे हुए हैं। मेले में परिंदा भी पर मारेगा तो कैमरों में कैद हो जाएगा।
मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला बल्बों की रोशनी से जगमग हो गया है। झूले चल रहे हैं और दुकानें सजी हैं। मेले में आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए नौचंदी मेले के सभी द्वार के बाहर वाहन पार्किंग बनाई गई हैं। पटेल मंडप में होने वाले कार्यक्रमों को मेले में दो जगह लगी बड़ी स्क्रीन पर भी लाइव देखा जा सकता है। प्रशासन ने मेले में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए हुए हैं। जिनपर लोग सेल्फी लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

नौचंदी मेले में उप्र ही नहीं बल्कि दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों के प्रमुख उत्पादों के सामानों की दुकानें सजी हैं। हलवा पराठा, चाट पकौड़ी, कुल्फी का लोग आनंद लेते देखे जा रहे हैं। दिन छिपते ही मेला परिसर दूधिया बल्बों की रोशनी से जगमग हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस बल तैनात है। झूलों की निगरानी के लिए अतिरिक्त टीम बनाई हुई है। टेक्निकल टीम झूलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रशासन को पसंद नहीं आए नौचंदी मेले में लगे बल्ब, बदले
नौचंदी मेले के शहीद गेट, तिरंगा, शंभुदास गेट समेत सभी द्वार और मार्गों पर बल्बों से रोशनी की गई है। बल्बों की रोशनी प्रशासनिक अधिकारियों को पसंद नहीं है। अधिकारियों के निर्देश सभी बल्बों को हटाकर इनके स्थान पर एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि एलईडी लाइट लगने से मेले में अधिक रोशनी होगी।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed