फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   even after the postponement the colleges conducted the examination

विवि ने की परीक्षा स्थगित, कॉलेजों ने करा दिए पेपर

Wed, 04 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
even after the postponement the colleges conducted the examination
मेरठ। एमएससी बायो केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर की जो परीक्षाएं सीसीएसयू ने स्थगित कर दी थीं, उनको कई कॉलेजों ने करा दिया था। विवि ने दो पेपरों को निरस्त कर दिया है। नये परीक्षा कार्यक्रम के तहत ये परीक्षाएं सात दिसंबर से होंगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 25 नवंबर से प्रोफेशनल कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुई थीं। विवि ने कई परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया था। इसमें विवि ने एमएससी बायो केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सात दिसंबर से कराने की घोषणा की थी। इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए थे। यह परीक्षा कैंपस के छात्र-छात्राओं की मांग पर हटाई गई थी। विवि प्रशासन ने कॉलेजों को इसके पेपर भेज दिए थे। लेकिन इसके बाद भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर कॉलेजों ने लापरवाही करते हुए 25 और 27 नवंबर को यह परीक्षा करा दी। इसमें आर्गेनिक केमिस्ट्री एंड बायोमोलिकल कोड संख्या 101 और फिजिकल केमिस्ट्री कोड 102 के पेपर शामिल रहे। पूरे मामले की जानकारी होने पर कुलपति के निर्देश पर ये दोनों पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इन सभी छात्र-छात्राओं को अब दोबारा से परीक्षा देनी होेगी। विवि प्रशासन ने नया परीक्षा कार्यक्रम सात दिसंबर से घोषित करते हुए विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में अवगत करा दें, ताकि किसी की परीक्षा न छूटे। विवि प्रशासन का कहना है कि इस कोर्स में 25 के करीब ही छात्र-छात्राएं हैं। सिर्फ छह छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी थी, ऐेसे में पेपर निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

कैंपस में केमिस्ट्री की डीआरसी
सीसीएसयू कैंपस में केमिस्ट्री की डीआरसी 10 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से केमिस्ट्री विभाग में होगी। विवि ने डीआरसी में शामिल होने वाले 23 छात्र-छात्राओं की सूची वेबसाइट पर डाल दी। छात्र विवि की वेबसाइट से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मा में रोजाना भेजेंगे ऑब्जर्वर परीक्षा की जानकारी
25 और 28 नवंबर से कॉलेजों में चल रही ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाओं की जानकारी रोजाना ऑब्जर्वर परफॉर्मा में ही भरकर भेजेंगे। इस संबंध में विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed