फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after 15 days, railway traffic has not returned to track

15 दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा रेलयातायात

Fri, 12 Sep 2025 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 Sep 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Even after 15 days, railway traffic has not returned to track
शालीमार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चल रही हैं रद्द, यात्री परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंद्रह दिन पहले हुई बारिश से पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल की नदियों में आई बाढ़ का असर अभी तक रेल यातायात पर है। इन प्रदेशों को दिल्ली से जोड़ने वाले रेल मार्गों पर यातायात प्रभावित हैं और रेल यात्री परेशान।

शुक्रवार को दिल्ली से मेरठ अंबाला और पंजाब के रास्ते जम्मू कश्मीर जाने और आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रही। रेलवे अभी तक ट्रेक को दुरुस्त करने में जुटा है। इसके लिए चलते दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14661 रद्द रही।जम्मू तवी से दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14662 भी रद्द कर दी गई। इसके अलावा जम्मू से चलकर नई दिल्ली आने वाली नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22440 जो सप्ताह में छह दिन चलती है वह शुक्रवार को रद्द रही। जम्मू तवी से नई दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12426 भी रद्द कर दी गई। रेल मार्ग प्रभावित होने का असर अन्य मार्गों की ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। अगर हम श्री गंगानगर से मेरठ तक चलने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर गाड़ी संख्या 54411 मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 8:23 बजे की बजाय लगभग एक घंटा देरी से 9:13 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने के कारण दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed