फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eve teasing with lady constable in front of Daroga in meerut two in custody

यूपी: दरोगा के सामने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, दो हिरासत में अन्य फरार

Wed, 16 Jan 2019 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Jan 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with lady constable in front of Daroga in meerut two in custody
छेड़छाड़

मेरठ से सटे मवाना तिराहे पर मंगलवार देर रात करीब दस बजे दरोगा के सामने चार मनचलों ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देने लगे। दरोगा ने दो मनचलों को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले। दरोगा और महिला सिपाही सादे कपड़ों में बताए गए है। जिसको लेकर चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मवाना तिराहे पर रात करीब दस बजे एक दरोगा के साथ महिला सिपाही कार से जा रही थी। दोनों किसी काम से तिराहे पर रुके। इस बीच वहां मौजूद चार युवकों ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर चारों महिला सिपाही से अभद्रता पर उतर आए।

विज्ञापन

दरोगा ने उनको धमकाया तो आरोपी युवक धमकी देने लगे। दरोगा ने थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और मनचलों से भिड़ गया। करीब दस मिनट में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरोगा ने पुलिस की मदद से दो आरोपी पकड़ लिए। पुलिस दोनों को थाने ले गई। मवाना थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed