{"_id":"69bee9c256ed96ea5d035c75","slug":"evaluation-of-up-board-answer-sheets-will-also-take-place-today-meerut-news-c-30-1-smrt1053-171794-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज भी होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज भी होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
- अभी तक पहुंची तीन लाख कॉपियों में से जांची गई हैं केवल 41,205 कॉपियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज रविवार को भी होगा। अभी तक जनपद में करीब तीन लाख कॉपी पहुंची हैं, जिनमें से तीन दिन में मात्र 41,205 ही कॉपियां जांची जा सकी हैं।
जनपद में करीब 4.5 लाख कॉपियां हर वर्ष जांची जाती हैं। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल यानी 15 दिन का समय मिला है। तीन लाख कॉपियां अभी तक पांचों केंद्रों पर आ चुकी हैं। पहले दिन दिन में 41,205 ही कॉपियां जांची जा सकी हैं। यदि इसी गति से मूल्यांकन चलता है तो 15 दिन में दो लाख ही कॉपियां जांची जाएंगी। ऐसे में विभाग ने परिषद से मिली समयावधि में मूल्यांकन पूर्ण करने के निर्देश परीक्षकों को दिए हैं, लेकिन उन्हें गति के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखना होगा। जनपद में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन चल रहा है। इनमें बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और एसएएम इंटर कॉलेज शामिल हैं। तीन केंद्राें पर दसवीं और दो केंद्रों पर 12वीं की कॉपियां जांची जा रहीं हैं।
-- -- -- अभी तक जांची गईं कॉपियां
केंद्र का नाम-- -- -- -- -- -- -जांची गईं कॉपियां
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज-- -13,742
एसडी इंटर कॉलेज-- -- -- -- -11,864
एसएएम इंटर कॉलेज-- -- -- -- 12,435
जेवी जैन कॉलेज-- -- -- -- -- -4,488
राजकीय इंटर कॉलेज-- -- -- -- 8,576
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज रविवार को भी होगा। अभी तक जनपद में करीब तीन लाख कॉपी पहुंची हैं, जिनमें से तीन दिन में मात्र 41,205 ही कॉपियां जांची जा सकी हैं।
जनपद में करीब 4.5 लाख कॉपियां हर वर्ष जांची जाती हैं। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल यानी 15 दिन का समय मिला है। तीन लाख कॉपियां अभी तक पांचों केंद्रों पर आ चुकी हैं। पहले दिन दिन में 41,205 ही कॉपियां जांची जा सकी हैं। यदि इसी गति से मूल्यांकन चलता है तो 15 दिन में दो लाख ही कॉपियां जांची जाएंगी। ऐसे में विभाग ने परिषद से मिली समयावधि में मूल्यांकन पूर्ण करने के निर्देश परीक्षकों को दिए हैं, लेकिन उन्हें गति के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखना होगा। जनपद में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन चल रहा है। इनमें बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और एसएएम इंटर कॉलेज शामिल हैं। तीन केंद्राें पर दसवीं और दो केंद्रों पर 12वीं की कॉपियां जांची जा रहीं हैं।
विज्ञापन
केंद्र का नाम
बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज
एसडी इंटर कॉलेज
एसएएम इंटर कॉलेज
जेवी जैन कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज