सहारनुपर में बार-बार क्यों भड़क रही हिंसा, ये है असली वजह
सहारनपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और लगातार दंगे पर दंगे हो रहे हैं। अब सवाल यहीं है कि आखिर ऐसी क्या वजह है जो दंगा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की तरफ आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं और लोगों को उकसाया जा रहा हैं। यहीं वजह है जो सहारनपुर में बार-बार दंगा हो रहा है? हालांकि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मोबाइल पर उपलब्ध इंटरनेट सेवा, मैसेजिंग और सोशल मीडिया की सुविधाओं पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
भड़काऊ और भ्रामक सामग्री भी जिम्मेदार
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के कई मामले सामने आये, जिनमें एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। प्रशासन का मानना है कि जिले के वर्तमान हालात के लिए सोशल मीडिया पर डाले जा रहे भड़काऊ और भ्रामक सामग्री भी जिम्मेदार है। क्योंकि बुधवार को भी सहारनपुर शहर में आज एक राजपूत को गोली मार दी गई। जबकि मोरा गांव के दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया था। वहीं मंगलवार को मायावती के पहुंचने पहले भी बवाल हुआ और मायावती के निकलते ही वहां बड़ा बवाल हो गया था। दो को गोली मारी गई थी जबकि कई को धारदार हथियार से काट दिया गया था। सहारनपुर बवाल कैसे थमेगा अब ये सीएम योगी के लिए भी टेंशन बन गया है।
सहारनपुर के डीएम व एसएसपी हटाए
वहीं जातीय संघर्ष में कोई सुधार न होने पर बुधवार को योगी सरकार ने डीजीपी को फटकार लगाई। इसके बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को हटा दिया। बताया गया कि एसएसपी और डीएम सहारनपुर बवाल को काबू नहीं कर सके, इसलिए उनका तबादला कर दिया गया। अब उनकी जगह अब नए एसएसपी व डीएम को तैनात किया जाएगा। ताकि सहारनपुर में बवाल थम जाए। हालांकि सहारनपुर में बवाल कतई थमने का नाम नहीं ले रहा है।