फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Establishments on Kanwar route should display rate list along with food license: Commissioner

कांवड़ मार्ग के प्रतिष्ठान खाद्य लाइसेंस के साथ रेट लिस्ट लगाएं : कमिश्नर

Fri, 04 Jul 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Establishments on Kanwar route should display rate list along with food license: Commissioner
मेरठ के कमिश्नर व अन्य अ​धिकारी कावड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए फोटो सवांद
जानी खुर्द। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने के लिए मेरठ के कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर, सीडीओ नूपुर गोयल, सदर एसडीएम, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा जानी भोला झाल पर पहुंचे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्ग पर जो भी कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। कांवड़ियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर खाद्य लाइसेंस के साथ रेट लिस्ट लगाने, साफ-सफाई के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर यात्रा के दौरान मांस, मछली, अंडे से संबंधित कारोबार करने वाले समस्त प्रतिष्ठानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के सख्त आदेश दिए।
विज्ञापन

सेवा शिविर में खाद्य पदार्थों के निर्माण में ताजी सब्जियों का ही प्रयोग किया जाए। खाद्य पदार्थों को ढककर रखा जाए, साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। भोजन तैयार करने में पैक्ड मसालों एवं खाद्य तेल का ही प्रयोग किया जाए। निरीक्षण के दौरान भोला झाल पर सेवा शिविर लगाने वाले ग्रामीणों ने कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर से मांग रखी कि आवारा पशु भी कांवड़ यात्रा के दौरान घूमते हैं, उनको पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। कांवड़ यात्रा के समय यह कांवड़ियों की जल को भी खंडित कर देते हैं, जिससे कांवड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान अन्य विभागों के अधिकारी, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed