फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EPE and Delhi-Meerut Expressway link made journey easier

ईपीई और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिंक से आसान हुआ सफर, देहरादून-हरिद्वार जाने वालों को होगा लाभ

Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
सार

- हरियाणा से आने वाले वाहन मेरठ होकर आसानी से चले जाएंगे देहरादून
- डासना से पहले ईपीई के ऊपर से गुजर रहा है दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

विज्ञापन
EPE and Delhi-Meerut Expressway link made journey easier
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का लाभ  हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा। डासना के नजदीक एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा गया है। ईपीई के ऊपर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है।

विज्ञापन


ईपीई के जरिए हरियाणा से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को मोदीनगर मार्ग से आने का छुटकारा मिल जाएगा। दुहाई से सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए महज 30 मिनट में मेरठ आ जाएंगे। देहरादून और हरिद्वार जाने वाले लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद से लेकर मोदीनगर मार्ग पर जाम का संकट खत्म हो जाएगा। हालांकि, एनएचएआई की तरफ से एक अप्रैल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को खोलने की तिथि तय की गई हैं। लेकिन वाहनों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आसानी से वाहन मात्र 30 मिनट में डासना पहुंच रहे हैं। वहां से सीधे नोएडा और दिल्ली की तरफ जाकर सफर आसान हो रहा है। अगले एक सप्ताह में एनएचएआई के चेयरमैन इस चरण का निरीक्षण करेंगे।

 
ये हैं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे 
ईपीई या कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस वे  135 किमी (84 मील) लंबा है।  छह लेन एक्सप्रेस वे कुंडली, सोनीपत  से उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद और नोएडा जिलों और हरियाणा के फरीदाबाद जिले से गुजरने से पहले पलवल के पास वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से मिलता है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे दिल्ली के चारों ओर रिंग रोड बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed