{"_id":"6058dcba8ebc3e8d1c767f4c","slug":"epe-and-delhi-meerut-expressway-link-made-journey-easier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिंक से आसान हुआ सफर, देहरादून-हरिद्वार जाने वालों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिंक से आसान हुआ सफर, देहरादून-हरिद्वार जाने वालों को होगा लाभ
Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
सार
- हरियाणा से आने वाले वाहन मेरठ होकर आसानी से चले जाएंगे देहरादून
- डासना से पहले ईपीई के ऊपर से गुजर रहा है दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
- फोटो : Twitter Nitin Gadkari
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का लाभ हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा। डासना के नजदीक एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा गया है। ईपीई के ऊपर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है।
विज्ञापन
ईपीई के जरिए हरियाणा से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को मोदीनगर मार्ग से आने का छुटकारा मिल जाएगा। दुहाई से सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए महज 30 मिनट में मेरठ आ जाएंगे। देहरादून और हरिद्वार जाने वाले लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद से लेकर मोदीनगर मार्ग पर जाम का संकट खत्म हो जाएगा। हालांकि, एनएचएआई की तरफ से एक अप्रैल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को खोलने की तिथि तय की गई हैं। लेकिन वाहनों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन
अब आसानी से वाहन मात्र 30 मिनट में डासना पहुंच रहे हैं। वहां से सीधे नोएडा और दिल्ली की तरफ जाकर सफर आसान हो रहा है। अगले एक सप्ताह में एनएचएआई के चेयरमैन इस चरण का निरीक्षण करेंगे।
ये हैं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
ईपीई या कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस वे 135 किमी (84 मील) लंबा है। छह लेन एक्सप्रेस वे कुंडली, सोनीपत से उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद और नोएडा जिलों और हरियाणा के फरीदाबाद जिले से गुजरने से पहले पलवल के पास वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से मिलता है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे दिल्ली के चारों ओर रिंग रोड बन जाते हैं।