फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eo tainat three new workers in office

हर्रा में ईओ ने तीन नये कर्मचारियों की तैनाती की

Fri, 06 Mar 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
eo tainat three new workers in office
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में मानदेय को लेकर ठेका कर्मचारियों व अधिशासी अधिकारी के बीच तनातनी बनी है। जिसके चलते लगातार चार दिन तक भी ठेका कर्मचारियों के कार्य पर नहीं लौटने पर अधिशासी अधिकारी ने नये कर्मचारियों की तैनाती कर दी। वहीं, मामले को लेकर नगर पंचायत बोर्ड के सदस्यों में भी मतभेद की बात सामने आ रही है। गौरतलब है कि नगर पंचायत हर्रा में पिछले चार दिन पूर्व ठेका कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठे थे। जिससे ठेका कर्मचारियों व अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी के बीच विवाद चला आ रहा है। वहीं, कर्मचारियों के मानदेय को लेकर शुरू हुई शुरू हुए विवाद में अधिशासी अधिकारी व चेयरपर्सन भी आमने-सामने आ गए थे। जिसके चलते पिछले तीन दिन से चेयरपर्सन व सभासद पिछले कई दिनों से अधिशासी अधिकारी के खिलाफ शासन-प्रशासन से शिकायत करने में लगे हुए थे। वहीं, इस मामले में बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी ने पुराने ठेका कर्मचारियों के स्थान पर नए कर्मचारियों को तैनाती दे दी। इस बारे में अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि नगर में विकास कार्य व कार्यालय के काम रुके हुए थे। जिसके चलते तीन लोगों को रखा गया है। जिससे समय पर कस्बे में विकास कार्य कराये जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed